1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में पूरे किए 9 साल, 'दबंग' से 'दबंग 3' तक ऐसा रहा सफर

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में पूरे किए 9 साल, 'दबंग' से 'दबंग 3' तक ऐसा रहा सफर

 Published : Sep 13, 2019 12:38 pm IST,  Updated : Sep 13, 2019 12:38 pm IST

। सोनाक्षी ने साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की जिसमें उन्होंने सलमान खान के अपोजिट काम किया था।

सोनाक्षी सिन्हा- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने नौ साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर उनका कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चला कि वक्त कैसे बीत गया क्योंकि अभी भी लगता है कि जैसे ये कल की ही बात हो। सोनाक्षी ने साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की जिसमें उन्होंने सलमान खान के अपोजिट काम किया था।

32 साल की इस अभिनेत्री ने अपने इस सफर को बयां करते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया।

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा

उन्होंने लिखा, "नौ साल पहले, 10 सितंबर 2010 वह दिन था जिस दिन 'दबंग' रिलीज हुई थी, यानि कि यह वही दिन था जब मैंने एक अभिनेत्री होने और आप सभी का मनोरंजन करने में सक्षम होने के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत की थी। ईमानदारी से, मुझे नहीं पता कि वक्त कैसे बीत गया क्योंकि अभी भी यह कल की ही बात लगती है।"

अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने 'राउडी राठौर', 'सन ऑफ सरदार', 'दबंग 2', 'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी', 'लुटेरा' और 'अकीरा' जैसी कई फिल्में की हैं।

फिलहाल सोनाक्षी, 'दबंग' फ्रैंचाइजी के तीसरे किश्त की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके निर्देशक प्रभु देवा हैं।

Also Read:

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के हाथ पर किया किस, वीडियो हुआ वायरल

शाहरुख खान ने बेटे अबराम और गणपति विसर्जन सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन