1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हॉलीवुड में रुख करने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ये जवाब

हॉलीवुड में रुख करने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ये जवाब

 Published : Mar 21, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Mar 21, 2017 07:17 pm IST

हॉलीवुड का रुख कर चुके हैं, जिसके कारण उन्हें दुनियाभर में खास लोकप्रियता हासिल हुई है। वहीं कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं, जो हॉलीवुड में कदम रखने का सपना देख रही हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा इन सबसे अलग बॉलीवुड में अपना पूरा ध्यान लगाना चाहत

sonakshi sinha- India TV Hindi
sonakshi sinha

मुंबई: बॉलीवुड के कई सितारे हॉलीवुड का रुख कर चुके हैं, जिसके कारण उन्हें दुनियाभर में खास लोकप्रियता हासिल हुई है। वहीं कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं, जो हॉलीवुड में कदम रखने का सपना देख रही हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा इन सबसे अलग बॉलीवुड में अपना पूरा ध्यान लगाना चाहती हैं। सुपरस्टार सलमान खान के साथ 'द बैंग-द टूर' में प्रस्तुति को लेकर उत्साहित सोनाक्षी का कहना है कि वह बॉलीवुड में अपने काम से बहुत खुश हैं और उनका हॉलीवुड जाने का कोई सपना नहीं है। एक बयान में सोनाक्षी ने कहा, "मैं यहां जो काम कर रही हूं, उससे खुश हूं। लेकिन, अगर कोई रोमांचक प्रोजेक्ट आता है तो मैं उसके बारे में एक बार सोचूंगी जरूर। हालांकि, मैं अभी हॉलीवुड जाने के बारे में नहीं सोच रही हूं।"

ऑस्ट्रेलिया में 'द बैंग-द टूर' के तहत मेलबर्न, सिडनी और न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में शो होंगे। इस दौरे से पहले अभिनेत्री ने अपने करियर के बारे में कई पहलुओं पर चर्चा की। सलमान के साथ प्रस्तुति देने के बारे में सोनाक्षी ने कहा, "हम इस पर काम कर रहे हैं। दर्शकों को शो में देखना होगा कि हमारा काम कैसा है। मैं आपको इसका आश्वासन देती हूं कि अगर दबंग जोड़ी साथ में होगी, तो यह शानदार ही होगा।"

सोनाक्षी ने 2010 में सलमान खान के साथ 'दबंग' फिल्म में काम किया था। इसी फिल्म के साथ उन्होंने बॉलीवुड में पदार्पण किया। पुराने गानों की शौकीन सोनाक्षी ने कहा कि 1990 के दशक के सभी गानों पर प्रस्तुति के लिए तैयार हैं, क्योंकि वह इन्हीं गानों को सुनते हुए बड़ी हुई हैं और वह इस बात से भी खुश हैं कि अब के समय में ये गाने फिर से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।

सोनाक्षी की आगामी फिल्म 'नूर' में पुराने गीत 'गुलाबी आंखें' के नए संस्करण को दर्शाया गया है। 'द बैंग-द टूर' में सोनाक्षी के साथ फिल्मकार प्रभुदेवा, बिपाशा बसु और रैपर बादशाह भी होंगे। अभिनेत्री ने कहा है कि वह इस टूर पर प्रभुदेवा के साथ प्रस्तुति की योजना बना रही हैं।

अपनी आगामी फिल्म 'नूर' के बारे में सोनाक्षी ने कहा कि इस फिल्म में निभाया गया पत्रकार का किरदार उनके दिल के बेहद करीब है। सोनाक्षी ने कहा कि 'नूर' के बाद उन्हें 'इत्तेफाक' की रीमेक में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में वह पहली बार खलनायिका के किरदार में नजर आएंगी। दर्शकों ने उन्हें पहले ऐसी भूमिका में नहीं देखा होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन