1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की इस फैशन आईकॉन ने कहा, क्रिटिक्स की मुझे बिल्कुल परवाह नहीं

बॉलीवुड की इस फैशन आईकॉन ने कहा, क्रिटिक्स की मुझे बिल्कुल परवाह नहीं

 Published : May 07, 2016 08:24 pm IST,  Updated : May 07, 2016 08:24 pm IST

सोनम कपूर एक बार फिर से होने वाले कान महोत्सव में जाने को तैयार हैं। उन्हें इनकी वजह से आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा इस तरह की बातों पर ध्यान ही नहीं देती हैं

sona- India TV Hindi
sona

नई दिल्ली: फिल्म ‘नीरजा’ में नजर आ चुकी अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर से होने वाले कान महोत्सव में जाने को तैयार हैं। पिछले साल उन्हें इसमें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन सोनम का कहना है कि वह इस तरह की आलोचनाओं पर ध्यान ही नहीं देती हैं। कान फिल्म महोत्सव के दौरान पिछले वर्ष अपने लुक को लेकर कटु आलोचनाएं झेल चुकी अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह फैशन क्रिटिक्स की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं और अगले सप्ताह फिर से महोत्सव में शामिल होने के लिए तैयार है। महोत्सव में सोनम के एली सैब के पंख वाले गाउन की सोशल मीडिया में बड़ी आलोचना हुई थी। हालांकि उनके बाकी कपड़ों की खूब तारीफ हुई थी।

इसे भी पढ़े:- 'नीरजा' के बाद सोनम कपूर को फिल्म की तलाश

सोनम ने कहा,"मैं हमेशा सकारात्मकता पर ध्यान देती हूं। मैं अपने लुक को लेकर होने वाली आलोचनाओं और नकारात्मकता पर ध्यान नहीं देती। मैं छठी बार कान जाने को लेकर बहुत खुश हूं, और उसके लिए उत्साहित भी हूं। मैं हमेशा ही इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाने को लेकर उत्साहित रहती हूं।"

नीरजा स्टार सोनम ने कहा कि उन्होंने अभी तक अपने कपड़े तय नहीं किए हैं, लेकिन वह परिधानों में पारंपरिक पुट जरूर रखेंगी।

सोनम को उनके अलग लुक के लिए जाना जाता है। वह हमेशा अपने कपड़ों और अपने लुक के साथ कुछ नया करती हुई नजर आती हैं। कई बार उनके इन परिधानों को सराहा जाता है तो कई बार आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ता है। लेकिन इन सब बातों की परवाह न करते हुए हमेशा आगे ही बढ़ती रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन