1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्टंट्समेन की मौत पर झलका सोनू सूद का दर्द

स्टंट्समेन की मौत पर झलका सोनू सूद का दर्द

 Published : Nov 09, 2016 01:56 pm IST,  Updated : Nov 09, 2016 01:56 pm IST

सोनू सूद को पिछले दिनों फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ में आए थे। हम अपने फिल्मी सितारों को लेकर मानते है कि उनकी जिंदगी कितनी खूबसूरत है, लेकिन हमेशा जैसा दिखता है वैसा नहीं होता। कन्नड़ सिनेमा के दो स्टंटमेन के दुर्घटनावश हुए एक हादसे में निधन...

sonu- India TV Hindi
sonu

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को पिछले दिनों तीन भाषिय फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ में आए थे। हम अपने फिल्मी सितारों को लेकर मानते है कि उनकी जिंदगी कितनी खूबसूरत है, लेकिन हमेशा जैसा दिखता है वैसा नहीं होता। हाल ही में कन्नड़ सिनेमा के दो स्टंटमेन के दुर्घटनावश हुए एक हादसे में निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोनू सूद ने कहा कि भारत में अभिनेताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के पर्याप्त इंतजाम मौजूद नहीं है। अभिनेता उदय और अनिल सोमवार को एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग करते समय बह गए थे। फिल्म के एक दृश्य के लिए उन्हें बेंगलुरू से 35 किमी पश्चिम में थिप्पगोंदानाहल्ली रिजरवोइर में छलांग लगानी थी।

इसे भी पढ़े:- सोनू सूद को क्यों करना पड़ा नई चुनौतियों का सामना

एक मोटरबोट नदी के किनारे उन्हें पानी से बाहर निकालने के लिए खड़ी थी पर, आखिरी समय पर उत्पन्न हुई मुश्किलों के कारण यह दुर्घटना हुई। सोनू ने कहा कि वह खुद ऐसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, जिनमें कास्ट और क्रू को सुरक्षा नेट मुहैया नहीं करवाए गए। उन्होंने कहा, "मुझे काफी दुख है। मैंने वीडियो देखी है। यह पूरी तरह से लापरवाही का मामला है और मुझे विश्वास नहीं होता कि दो स्टंटमेन पानी में कूद रहे थे और वे कह रहे थे कि उन्हें तैरना नहीं आता। उनके पास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे।"

अभिनेता ने पत्रकारों से कहा, "हम बहुत सी फिल्में करते हैं...यहां तक कि मैंने स्वयं यह अनुभव किया है कि कई बार हम ऐसे स्टंट करते हैं, जिनमें सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होते।" भारत-चीन सह-प्रोडक्शन फिल्म कुंग फू योगा का उदाहरण देते हुए सोनू ने कहा कि शूटिंग के समय ऐसा एक भी दिन नहीं होता था, जब एक एंबुलेंस और डाक्टर सेट पर मौजूद न हो और उन्हें लगता है कि अब समय आ गया है जब भारत में भी सुरक्षा के इन उपायों को अपनाया जाना चाहिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन