Thursday, January 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हादसा नहीं हत्या थी श्रीदेवी की मौत? इस शख्स ने किया दावा

हादसा नहीं हत्या थी श्रीदेवी की मौत? इस शख्स ने किया दावा

श्रीदेवी की मौत के डेढ़ साल बाद डीजीपी का दावा, एक्सीडेंट नहीं मर्डर थी श्रीदेवी की मौत।

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Jul 12, 2019 05:27 pm IST, Updated : Jul 12, 2019 05:54 pm IST
श्रीदेवी, श्रीदेवी की हत्या, श्रीदेवी की मौत? According to reports, the Kerala Kaumudi newspaper quo- India TV Hindi
 श्रीदेवी की मौत

मुंबई: पिछले साल श्रीदेवी की मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया। दुबई के एक होटल में श्रीदेवी मृत पाई गईं थीं। अब इस मामले में केरल के एक्स डीजीपी ऋषिराज सिंह ने दावा किया है कि श्रीदेवी की मौत नेचुरल डेथ नहीं थी। ऋषि राज सिंह के दोस्त डॉक्टर उमादाथन जो फॉरेंसिक एक्सपर्ट थे उनके साथ हुई बातचीत के बाद उन्होंने ये दावा किया है। ऋषिराज लिखते हैं- मेरे दोस्त फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर उमादाथन ने बहुत दिनों पहले ही मुझसे कहा था कि श्रीदेवी की हत्या हुई थी, उनकी मौत दुर्घटना से नहीं हुई और ना ही नेचुरल डेथ थी।

ऋषिराज ने आगे कहा कि डॉक्टर उमादाथन ने अपनी बातों के पक्ष में कुछ तथ्य भी रखे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी इंसान एक फीट पानी में डूबकर नहीं मर सकता है, चाहे उसने जितनी भी शराब पी हो। वो तभी मरेगा जब कोई शख्स उसके दोनों हाथ और पैर पकड़कर सिर पानी में डुबो दे। ऋषिराज जिस फॉरंसिक एक्सपर्ट की बात कर रहे हैं वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसलिए उनसे इस बारे में बात करना तो मुमकिन नहीं है। 

बता दें, पिछले साल 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में श्रीदेवी की मौत हुई थी। उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई थी। कहा जा रहा था कि श्रीदेवी नशे में थीं। श्रीदेवी दुबई में मोहित मारवाह की शादी में गई थीं। शादी के बाद भी कुछ दिनों के लिए वो वहीं रुक गई थीं। इस दौरान उनके पति बोनी कपूर भी दोबारा वहां पहुंचे थे।

श्रीदेवी की मौत के बाद दुबई पुलिस ने काफी गहरी पड़ताल की लेकिन सबूतों की कमी की वजह से उनकी मौत का असल कारण नहीं पता चल पाया है। उनकी मौत को महज दुर्घटना बताया गया। अब डेढ़ साल बाद इस तरह के दावों से विवाद बढ़ गया है।

डीजीपी जिस दोस्त के हवाले से ये खबर लिख रहे हैं पिछले बुधवार को ही उनकी मौत हो गई। वो 73 साल के थे और केरल के अस्पताल में भर्ती थे। वह केरल सरकार के सबसे भरोसेमंद केस सुलझाने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट थे। 

Also Read:

ऋतिक रोशन ने इन 5 फिल्मों को साइन करके की सबसे बड़ी गलती, ये हैं उनकी सबसे खराब फिल्मों की लिस्ट

धोखाधड़ी के आरोप पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा- 'मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है'

समीरा रेड्डी के घर आई नन्हीं परी, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement