1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Zero फिल्म में दिखा श्रीदेवी का खास अवतार, इन सितारों ने भी किया कैमियो

Zero फिल्म में दिखा श्रीदेवी का खास अवतार, इन सितारों ने भी किया कैमियो

 Published : Dec 21, 2018 01:22 pm IST,  Updated : Dec 21, 2018 01:24 pm IST

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो में श्रीदेवी और सलमान के अलावा इन सितारों का भी कैमियो है।

zero movie: sridevi cameo - India TV Hindi
zero movie: sridevi cameo  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान (Shah rukh Khan) की फिल्म 'ज़ीरो' (Zero Movie) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने के किरदार में हैं। इस फिल्म की खासियत यह है कि इसमें सलमान खान और श्रीदेवी जैसे तमाम सितारों का कैमियो भी है। सलमान का कैमियो तो आपने 'इश्कबाजी' गाने में देख लिया है। जीरो में शाहरुख खान की कई हीरोइनों का कैमियो है।

इसमें जूही चावला, रानी मुखर्जी, काजोल, करिश्मा कपूर, श्रीदेवी, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण का कैमियो भी है। ये सारे सितारे एक बॉलीवुड पार्टी में एकत्र होते हैं और अपने-अपने किरदारों में ही होते हैं। शाहरुख के साथ उनकी पुरानी हीरोइनों को देखकर आपको काफी अच्छा लगेगा। खासकर श्रीदेवी का कैमियो देखकर आप उन्हें देखते रह जाएंगे, यह आखिरी बार है जब आप उन्हें चलते फिरते और बातें करते देखते हैं। वो हरे रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

करिश्मा कपूर ने आज जीरो की रिलीज के मौके पर श्रीदेवी के साथ जीरो फिल्म की शूटिंग की तस्वीर भी शेयर की है। करिश्मा लिखती हैं- शाहरुख खान और जीरो टीम का शुक्रिया जो उन्होंने मुझे श्रीदेवी जैसी लीजेंड के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका दिया, भले ही ही यह कुछ मिनट के लिए था। श्रीदेवी वी मिस यू। 

करिश्मा कपूर इस अंदाज में फिल्म में नजर आती हैं।

फैंस भी श्रीदेवी को देखकर काफी खुश हुए, और वो ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

जीरो में सलमान खान, रेमो डिसूजा और गणेश आचार्य इश्कबाजी गाने में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आते हैं। 

देखिए जब सलमान स्क्रीन पर आते हैं तो क्या होता है...

यहां पढ़ें जीरो का रिव्यू

इसे भी पढ़ें-

डिस्काउंट के साथ बुक करें जीरो की टिकट

Zero Movie: बातें जो शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' को खास बनाती हैं 

जीरो से जुड़ी हर जानकारी यहां मिलेगी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन