1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sridevi’s 1st Death Anniversary: श्रीदेवी के चैन्नई वाले घर में हुई पूजा, बोनी कपूर-अनिल कपूर हुए शामिल

Sridevi’s 1st Death Anniversary: श्रीदेवी के चैन्नई वाले घर में हुई पूजा, बोनी कपूर-अनिल कपूर हुए शामिल

 Published : Feb 14, 2019 06:44 pm IST,  Updated : Feb 14, 2019 06:45 pm IST

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने 14 फरवरी को अपनी पत्नी श्रीदेवी की पहली डेथ एनिवर्सरी पर चैन्नई में पूजा रखी था।

Sridevi’s 1st Death Anniversary- India TV Hindi
Sridevi’s 1st Death Anniversary Image Source : INSTAGRAM

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने 14 फरवरी को अपनी पत्नी श्रीदेवी की पहली डेथ एनिवर्सरी पर चैन्नई में पूजा रखी था। हिंदू कैलेंडर के हिसाब से श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी 14 फरवरी को है। पिछले साल 24 फरवरी को दुबई के एक होटल के बाथटब में डूब कर श्रीदेवी की मौत हो गई थी।

चैन्नई में भी श्रीदेवी का एक घर है और उन्हें वहां अपना समय बिताना बहुत अच्छा लगता था। पूजा के लिए बोनी, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अनिल कपूर चैन्नई पहुंचे थे। हालांकि तस्वीरों में जाह्नवी और खुशी कहीं नज़र नहीं आ रहे। साउथ इंडियन एक्टर अजीत भी अपनी पत्नी शालिनी के साथ पूजा में शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि पिछले साल श्रीदेवी अपने पति बोनी और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी के लिए गई थीं। शादी के बाद बोनी और खुशी भारत लौट आए थे और श्रीदेवी वहीं कुछ समय के लिए रुक गई थीं। जिस दिन बोनी, श्रीदेवी को सरप्राइज देने वहां पहुंचे थे, उसी दिन बाथटब में डूबकर श्रीदेवी की मौत हो गई थी।

श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए बोनी ने कहा था- ''श्रीदेवी के साथ मेरी लव स्टोरी एक खुली किताब है। दिल की जो भी बात शेयर की जा सकती है, वो सब पब्लिक डोमेन में है। उनसे जुड़ी जो चीज सबसे करीब है, वो हमेशा दिल में रहेगी। वो मेरी ज़िंदगी का सपोर्ट सिस्टम है।''

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Gully Boy Movie Review: जोया अख्तर की 'गली बॉय' ने जीता दिल, रणवीर, आलिया और सिद्धांत चतुर्वेदी की दमदार परफॉर्मेंस

Valentine's Day पर टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी को किया प्रपोज, देखिए क्या जवाब मिला

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को ऐसे किया वेलेंटाइन डे विश, देखें Photos

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन