1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने की अनुष्का की तारीफ

शाहरुख खान ने की अनुष्का की तारीफ

 Published : Mar 23, 2017 05:51 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 05:52 pm IST

अभिनेता शाहरुख खान ने अनुष्का की फिल्म 'फिल्लौरी' देखी। शाहरुख को अनुष्का और दिलजीत काम बहुत पसंद आया।

srk anushka- India TV Hindi
srk anushka Image Source : PTI

मुंबई: अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' कल बड़े परदे पर रिलीज हो रही है। मुंबई में आज फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्मी जगत के कई सितारों ने फिल्म देखी।

शाहरुख खान को अनुष्का की एक्टिंग काफी पसंद आई। एक ट्वीट में शाहरुख ने 'फिल्लौरी' की प्रशंसा करते हुए कहा कि अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ असंभव में विश्वास रखते हैं। शाहरुख ने बुधवार रात ट्विटर पर फिल्म की टीम और कलाकारों की प्रशंसा की।

शाहरुख ने लिखा, "जिस पर विश्वास करते हैं, 'फिल्लौरी' में वही किया। अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसंघ, अंशुई (निर्देशक अंशुई लाल), कर्नेश (निर्माता कर्नेश शर्मा) असंभव में विश्वास रखते हैं।"

शाहरुख वर्तमान में निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'द रिंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें अनुष्का भी प्रमुख भूमिका में हैं।

यह फिल्म शाहरुख और अनुष्का की तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी' (2008) और 'जब तक है जान' (2012) जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

phillauri
Image Source : PTIphillauri

'फिल्लौरी' एक रोमांटिक कॉमेडी है। यह लाल द्वारा निर्देशित, अनुष्का और कर्णेश शर्मा के फॉक्स स्टार स्टूडियोज और क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर के तहत सह-निर्मित है। यह अनुष्का के होमप्रोडक्शन में बनी दूसरी फिल्म है। इससे पहले अनुष्का ने अपने प्रोडक्शन के तहत एनएच 10 बनाई थी।

अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ और सूरज शर्मा जैसे सितारों से सजी फिल्लौरी कल रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन