1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली को राजामौली ने पिलाई थी मदिरा, क्या आपको याद है 'बाहुबली' से राजामौली का सीन?

बाहुबली को राजामौली ने पिलाई थी मदिरा, क्या आपको याद है 'बाहुबली' से राजामौली का सीन?

 Published : Apr 10, 2017 02:38 pm IST,  Updated : Apr 10, 2017 03:09 pm IST

फिल्म 'बाहुबली' के एक सीन में फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली प्रभास को मदिरा परोसते हुए नजर आते हैं।

baahubali- India TV Hindi
baahubali Image Source : PTI

मुंबई: देश की सबसे बड़ी फिल्मों से एक ‘बाहुबली’ बनाने वाले निर्देशक एस एस राजामौली को कौन नहीं जानता? देश को ‘बाहुबली’ जैसी बड़ी फिल्म देने वाले राजामौली ने भारतीय सिनेमा को बदलकर रख दिया। फिल्म ने महज 21 दिनों में 465 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन क्या आपको पता है ‘बाहुबली-द बिगनिंग’ में एस एस राजामौली ने कैमियो भी किया था?

चौंक गए न? जी हां, ये बिल्कुल सच है। फिल्म में राजामौली लगभग 1 मिनट तक नजर आते हैं। फिल्म का वो गाना ‘मनोहरी’ तो याद ही होगा आपको, जिसमें प्रभास और राणा दग्गुबाती, नोरा फतेही के ठुमके लगाते नजर आते हैं। उस गाने से ठीक पहले राजामौली का कैमियो था। जहां प्रभास मदिरा पीने की मांग करते हैं, और मदिरा परोसने वाला कोई और नहीं हमें ‘बाहुबली’ जैसी भव्य फिल्म देने वाले फिल्मकार एस एस राजामौली ही थे।

baahubali
baahubali

यहां देखिए फिल्म का वो सीन

देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘बाहुबली-द कन्क्लूजन’ में भी राजामौली कैमियो करेंगे? ये जानने के लिए आपको 28 अप्रैल का इंतजार करना होगा। वैसे 28 अप्रैल का इंतजार तो आपको उस सवाल के जवाब के लिए भी होगा, जिसने 2 साल से आपको परेशान कर रखा है। जी हां, 28 अप्रैल 2017 को जब ‘बाहुबली-द कन्क्लूजन’ रिलीज होगी तो हमें इस बात का जवाब भी मिल जाएगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था?

फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी मुख्य किरदारों में हैं।

​इसे भी पढ़िए:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन