1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘द कपिल शर्मा शो’ में डबलमीनिंग जोक सुनाकर फंसे सिद्धू, हो सकती है सजा

‘द कपिल शर्मा शो’ में डबलमीनिंग जोक सुनाकर फंसे सिद्धू, हो सकती है सजा

 Published : Apr 10, 2017 02:02 pm IST,  Updated : Apr 10, 2017 02:04 pm IST

पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू मुसीबत में फंस गए हैं। सिद्धू पर ‘द कपिल शर्मा’ शो में अश्लील जोक सुनाने का आरोप लगा है।

sidhhu- India TV Hindi
sidhhu Image Source : PTI

नई दिल्ली: पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू मुसीबत में फंस गए हैं। सिद्धू पर ‘कपिल शर्मा शो' में अश्लील जोक सुनाने का आरोप लगा है।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील ने पंजाब के मुख्य सचिव से इस मामले में संज्ञान लेने को कहा है। हाईकोर्ट के वकील एचसी अरोड़ा का कहना है कि सिद्धू ने 8 अप्रैल को प्रसारित कार्यक्रम में डबल मीनिंग जोक सुनाया था। इस तरह के अश्लील जोक सुनाने की वजह से उन्हें भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत सजा हो सकती है।

वकील का कहना है कि उन चुटकुलों से मुझे तकलीफ पहुंची क्योंकि मैं यह शो पत्नी और बेटियों के साथ देख रहा था।

अरोड़ा ने कहा वो इस एपिसोड की क्लिप ढूंढ़ रहे हैं। किसी भी मंत्री का कॉमेडी शो में इस तरह का अश्लील जोक सुनाना गलत है।

आपको बता दें ये वही एपिसोड है जिसमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ के प्रमोशन के ले आए थे।

अरोड़ा ने कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी है। याचिका में वकील अरोड़ा ने ये भी मांग की है कि आगे से सिद्धू इस कॉमेडी शो का हिस्सा न बनें। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू का कॉमेडी शो जारी रखने के खिलाफ भी अरोड़ा ने हाईकोर्ट ने केस दर्ज कर दिया है।

इस मामले की सुनवाई की अगले महीने की 11 तारीख को होगी।  

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन