1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Sunny Deol: बेहद दिलचस्प है सनी देओल और पूजा की प्रेम कहानी, जानिए अनसुनी बातें

Happy Birthday Sunny Deol: बेहद दिलचस्प है सनी देओल और पूजा की प्रेम कहानी, जानिए अनसुनी बातें

 Published : Oct 19, 2021 11:15 am IST,  Updated : Oct 19, 2021 11:15 am IST

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की रील लाइफ से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन अपनी रियल लाइफ को लेकर वो रिजर्व रहते हैं। जानिए एक्टर के लव लाइफ से जुड़ी अनसुनी बातें।

sunny deol- India TV Hindi
सनी देओल  Image Source : INSTAGRAM/ IAMSUNNYDEOL

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। एक्टर की बुलंद आवाज में बेहतरीन डायलॉग्स को लोग काफी पसंद करते आए हैं। सनी की पहली फिल्म 'बेताब' थी। इस मूवी में अमृता सिंह के साथ फिल्माया गाना 'जब हम जवां होंगे' को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद सनी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। 

सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को साहनेवाल, लुधियाना (पंजाब) में हुआ था। सनी की मां यानी कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। सनी देओल 4 भाई बहन हैं। अजीता देओल, विजेता देओल, सनी देओल और बॉबी देओल। 

युविका चौधरी को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार, अंतरिम जमानत पर बाहर

पर्सनल लाइफ पर कभी खुलकर नहीं बोले सनी 

फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल ने अपनी बचपन की दोस्त पूजा देओल के साथ साल 1984 में शादी की थी। खबरों की माने तो अभिनेता ने फिल्मों में एंट्री करने से पहले ही शादी कर ली थी। लेकिन इसके बारे में किसी को कानों-कान खबर नहीं थी। करियर के दौरान शादीशुदा सनी का नाम अमृता सिंह, डिंपल कपाड़िया और रवीना टंडन से जुड़ा। इनमें से किसी भी रिश्ते के बारे में सनी ने अपनी तरह से कभी कोई बयान नहीं दिया। सनी देओल की पत्नी पूजा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है। सनी और पूजा के दो बेटे हैं। 

वर्तमान में सनी देओल 23 मई 2019 से गुरदासपुर (पंजाब) से भाजपा के सांसद हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूर रहने के बाद सनी देओल जल्द ही अमीषा पटेल के साथ 'गदर 2' में नजर आएंगे। हाल ही उन्होंने इस फिल्म की घोषणा की। इसके अलावा वह 'अपने 2' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल के साथ उनके भाई बॉबी देओल और पिता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा है नायरा की परछाई, अशनूर कौर से हो रही है प्राची ठाकुर की तुलना

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मोहसिन खान ने शो छोड़ने के बाद शिवांगी जोशी को लेकर कही ये बात

अरुण गोविल एक बार फिर बनेंगे श्रीराम, अक्षय कुमार की फिल्म Oh My God 2 में दमदार वापसी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन