मुंबई: अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की तरह ही अब अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म ‘नाम शबाना’ भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी।
इस बार भी फिल्म रिलीज न होने की वजह ‘दंगल’ वाली ही है। दरअसल पाकिस्तानी सेसंर बोर्ड को फिल्म में भारतीय राष्ट्रगान, भारतीय झंडा और आतंकवादी थीम पर आपत्ति होती है।
पहले फिल्म ‘नाम शबाना’को पाकिस्तान में रिलीज कर दिया गया, लेकिन जब पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के अधिकारियों का ध्यान इस बात पर गया कि यह फिल्म भी आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने वाले शख्स के खिलाफ लड़ाई कर रही है सीक्रेट एजेंट की है, तो इस फिल्म पर पाकिस्तान ने रोक लगा दी।
पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड का मानना है कि इससे पाकिस्तान की छवि पर बुरा असर पड़ता है। बता दें, पाकिस्तान पर कई बार आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप लग चुके हैं। लेकिन पाकिस्तान हमेशा इन आरोपों को खारिज करता रहा है।
इससे पहले पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने आमिर खान से फिल्म ‘दंगल’ से भारतीय राष्ट्रगान हटाने की बात कही थी, लेकिन आमिर खान ने पूरी फिल्म ही पाकिस्तान में रिलीज करने से मना कर दिया।
इस हफ्ते रिलीज होने वाली विद्या बालन की फिल्म ‘बेगम जान’ की रिलीज पर भी पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है। फिल्म के प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने पाकिस्तानी सरकार को चिट्ठी लिखकर इस फिल्म से बैन हटाने की मांग की है। लेकिन अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
इसे भी पढ़ें: