मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के अभिनय से सजी सुपरहिट फिल्म ‘पिंक’ को हाल ही में 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सामाजिक मुद्दे पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुनी गई है। अपनी इस फिल्म को सम्मानित किए जाने को लेकर तापसी का कहना है कि उन्हें हमेशा से फिल्म की सामथ्र्य पर विश्वास था। तापसी ने एक बयान में कहा, "मेरा हमेशा से मानना था कि यह फिल्म इस दुनिया में हर संभव पहचान को जीतने की क्षमता रखती है और मैं खुश हूं कि राष्ट्रीय पुरस्कार ने मेरे इस विश्वास की पुष्टि कर दी। एक खूबसूरत टीम का प्रयास जिसकी सराहना की गई। फिल्म हमेशा मेरी यादों में रहेगी।"
- अब सुनील ग्रोवर ला रहे हैं नया शो, हो सकती है कपिल शर्मा की छुट्टी!
- इस फिल्म में साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी
- पाक ने ‘दंगल’ से हटाने को कहा तिरंगा और राष्ट्रगान, तो आमिर ने दिया ये जवाब
अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म शूजित सरकार द्वारा निर्मित है। इसमें महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मुद्दे को उठाया गया है। तापसी ने कहा, "कलाकार के रूप में, यह फिल्म मुझे अधिक ऊंचाई तक ले गई और व्यक्ति के रूप में इसने मेरे फैसलों में मेरे विश्वास को दृढ़ बनाया।"
अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म अदालती कार्रवाई पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि आज की महिलाएं क्या करना पसंद करती हैं और उनकी इस पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए।
फिल्म 'पिंक' में बिग बी एक वकील का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। उनके अलावा इसमें तापसी पन्नू कीर्ति कुल्हारी, अंगद बेदी, एंड्रिया तारियंग और पीयूष मिश्रा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए दिखाई दिए थे।