1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' की कमाई 100 करोड़ के पार

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' की कमाई 100 करोड़ के पार

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2015 04:57 pm IST,  Updated : May 30, 2015 05:41 pm IST

मुंबई: कंगना रनौत और आर.माधवन अभिनीत फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' ने रिलीज के पहले सप्ताह में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। व्यापार विश्लेषक तरुण आदर्श ने शनिवार को ट्वीट

'तनु वेड्स मनु...- India TV Hindi
'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' की कमाई 100 करोड़ के पार

मुंबई: कंगना रनौत और आर.माधवन अभिनीत फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' ने रिलीज के पहले सप्ताह में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। व्यापार विश्लेषक तरुण आदर्श ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, "तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स ने विश्वभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसकी कुल कमाई 101.67 करोड़ रुपये है।"

फिल्म का निर्देशन आनंद एल.राय ने किया है और यह 2011 में आई 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वल है। यह फिल्म एक शादीशुदा जोड़े की कहानी है, जो गायब हो चुके प्यार को दोबारा ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं। फिल्म में कंगना दोहरे किरदार में हैं। इसके साथ ही जिमी शेरगिल, दीपक डोबरियाल और स्वरा भास्कर भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

फिल्म को सिर्फ आलोचकों और दर्शकों से ही नहीं, बल्कि फिल्म उद्योग जगत से भी भारी प्रशंसा मिली है।

फिल्म को पहले सप्ताह में कमाई के संदर्भ में 2015 की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म कहा जा रहा है।

यह फिल्म 22 मई को रिलीज हुई थी और इसने पहले सप्ताहांत में 38.10 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन