नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ओमी वैद्य ने फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इस फिल्म में अपने दमदार किरदार ने उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया। लेकिन उनका यही भूमिका आज तक दर्शकों के दिलों में कायम है इसके बाद वह ऐसा कोई किरदार निभाते हुए नहीं दिखे। ओमी का कहना है कि चुनौतीपूर्ण किरदार न मिलने के कारण वह बालीवुड से दूर हैं।
इसे भी पढ़े:- दीपिका पादुकोण ने 'पद्मावती' को लेकर कही ये बात
‘थ्री इडियट्स’ के बाद ओमी 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल तो बच्चा है जी’, ‘देसी बाय्ज’, ‘प्लेयर्स’ और ‘जोड़ी ब्रेकर’ में भी नजर आए थे। ओमी ने कहा कि उन्हें बालीवुड फिल्में करना पसंद है विशेषकर पैसों की बात करें तो, लेकिन उन्हें ऐसे किरदार निभाने को नहीं मिल रहे थे, जो उन्हें उत्साहित करें।
ओमी ने कहा, “मैं ‘थ्री इडियट्स’ में मेरे किरदार से मिली पहचान के लिए कृतग्य हूं, क्योंकि बहुत से लोग जिंदगी भर ऐसी लोकप्रियता हासिल करने के लिए काम करते हैं। मैंन यह पेशा इसलिए चुना था क्योंकि मैं कुछ अलग करना चाहता था। ‘थ्री इडियट्स’ मेरे लिए चुनौतिपूर्ण थी क्योंकि मुझे भाषा का ज्ञान नहीं था और मेरी परवरिश भी भारत में नहीं हुई है।“
उन्होंने कहा, “मैंने ‘थ्री इडियट्स’ के बाद कई ऐसे किरदार किए जो रोमांचक थे, मुझे उनके लिए अच्छे पैसे भी मिले और लोगों ने भी सराहा। लेकिन, जिंदगी की चुनौती हर दिन कुछ सीखने की है। कुछ लोग बस पैसे कमाकर खुश हैं, लेकिन लगातार कुछ सीखने के लिए आपको अलग-अलग काम करने होते हैं। मैं हमेशा कुछ अलग करना चाहता हूं।“
ओमी फिलहाल एक भारतीय-अमेरिकी शो ‘ब्राउन नेशन’ में काम कर रहे हैं, जो न्यूयॉर्क के एक आईटी उद्योग के मालिक की संघर्ष भरी जिंदगी पर आधारित है।