1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने 'पद्मावती' को लेकर कही ये बात

दीपिका पादुकोण ने 'पद्मावती' को लेकर कही ये बात

 Published : Nov 14, 2016 01:25 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 01:25 pm IST

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 9 साल का लंबा वक्त पूरा कर लिया है। इन दिनों वह संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अपने फिल्मी सफर को लेकर दीपिका को लगता है कि...

deepika- India TV Hindi
deepika

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 9 साल का लंबा वक्त पूरा कर लिया है। इन दिनों वह संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अपने फिल्मी सफर को लेकर दीपिका को लगता है कि, जैसे उन्होंने फिल्म 'पद्मावती' के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की हो और वह ऐसे चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़े:-

दीपिका ने कहा, "मुझे बिल्कुल ऐसा नहीं लगता कि मैं 9 साल पूरे कर चुकी हूं। अभी ऐसा लगता है कि मैंने सिर्फ शुरुआत की है। मुझे लगता है कि अभी बहुत कुछ करना है और मैं चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं और फिल्मों के लिए तैयार हूं।" दीपिका ने शनिवार रात रेड कार्पेट के लक्स गोल्डन रोज अवार्ड में यह बात कही। उन्होंने कहा, "मैं इस चुनौतीपूर्ण यात्रा और अनुभव के लिए तैयार हूं।"

दीपिका ने अपनी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी। अपनी पहली ही फिल्म में वह सुपरस्टार किंग खान के साथ काम करती हुई नजर आईं। अब उनकी यह फिल्म जापानी में भी बनने जा रही है, इस बात को लेकिर दीपिका काफी उत्साहित हैं।

अपने फिल्मी करियर में दीपिका ने हॉलीवुड तक का सफर तय कर लिया है। ‘पद्मावती’ के अलावा वह अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘XXX’ को लेकर भी पिछले काफी वक्त से चर्चा में छाई हुई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन