1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका और आलिया को लेकर शाहिद ने कही ये बात

दीपिका और आलिया को लेकर शाहिद ने कही ये बात

 Published : Nov 11, 2016 01:00 pm IST,  Updated : Nov 11, 2016 01:00 pm IST

शाहिद कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। शाहिद इनसे पहले आलिया भट्ट के साथ भी काम करते हुए आ चुके हैं।

alia- India TV Hindi
alia

 मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। शाहिद इनसे पहले आलिया भट्ट के साथ भी काम करते हुए आ चुके हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों को लेकर शाहिद का कहना है कि दीपिका और दीपिका की प्रस्तुतियों के साथ उनकी उपलब्धियां भी उत्कृष्ट हैं।

इसे भी पढ़े:-

शाहिद ने बताया, "पिछले कुछ वर्षो से कई अभिनेत्रियां अपनी उपलब्धियों में उत्कृष्ट हैं। इनमें नरगिस, मधुबाला, माधुरी दीक्षित, काजोल, दीपिका और आलिया शानदार अभिनेत्रियों में से हैं और आप उनके अभिनय से सीख सकते हैं। इसके साथ उनके काम का आनंद भी ले सकते हैं।"

शाहिद शनिवार को फिल्म सिटी रिलायंस स्टूडियोज में आयोजित होने वाले लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड में पहुंचेंगे, जहां वह पिता बनने के बाद पहली बार मंच पर प्रस्तुति देंगे। पुरस्कार समारोह के पहले संस्करण की मेजबानी के लिए शाहरुख खान, अर्जुन कपूर और करण जौहर जैसे कलाकार पहुंचेंगे। शाहिद ने बताया कि वह इस विषय को लेकर काफी उत्साहित हैं।

‘पद्मावती’ में शाहिद और दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा शाहिद जल्द ही विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रंगून’ में भी नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन