1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' देखकर निकले थे बच्चे, बीच सड़क पर करने लगे ये हरकत

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' देखकर निकले थे बच्चे, बीच सड़क पर करने लगे ये हरकत

 Published : Mar 30, 2018 07:07 pm IST,  Updated : Mar 30, 2018 07:07 pm IST

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी 2' आज रिलीज हुई है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

टाइगर श्रॉफ- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ की बॉडी देखकर जहां युवा लड़के उनसे प्रेरणा लेते हैं, वहीं लड़कियां उनकी बॉडी पर मरती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा टाइगर की फैन फॉलोइंग है बच्चों के बीच। बच्चे टाइगर के जबरदस्त फैन हैं। आज अभिनेता की फिल्म 'बागी 2' रिलीज हुई, जाहिर है बच्चे अपने फेवरिट हीरो की फिल्म मिस नहीं करना चाहते हैं। बच्चों की छुट्टियां भी चल रही हैं इसलिए मम्मी-पापा को भी उन्हें उनके फेवरिट हीरो की फिल्म दिखाने में दिक्कत नहीं है। 

आज का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जहां बच्चे 'बागी 2' देखकर निकल रहे हैं, और बाहर निकलते ही टाइगर-टाइगर और रोनी-रोनी (बागी 2 में टाइगर का नाम) चिल्ला रहे हैं। बच्चे फिल्म देखकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं, लगता है उन्हें यह फिल्म काफी पसंद आई है। यहां देखिए वीडियो...

यह वीडियो मुंबई के गेटी गैलेक्सी के बाहर का है। जहां से बच्चे 'बागी 2' देखकर निकल रहे हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी 2' आज रिलीज हुई है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन