मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को पिछले दिनों रिलीज हुई सुपरहीरो फिल्म ‘ए फ्लांइग जट’ में बच्चों को लुभाते हुए देखा गया था। उनकी इस फिल्म को बेशक बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता हासिल न हुई हो लेकिन उनकी इस फिल्म को बच्चों के बीच खूब पसंद किया गया था। बच्चों के लिए फिल्म बनाने के बाद टाइगर अब उनके लिए एक नए चैनल का प्रमोशन कर रहे हैं। टाइगर ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क द्वारा प्रस्तुत बच्चों के नए मनोरंजन चैनल 'सोनी याय!' के प्रचार के लिए करार किया है।
- अब सुनील ग्रोवर ला रहे हैं नया शो, हो सकती है कपिल शर्मा की छुट्टी!
- इस फिल्म में साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी
- पाक ने ‘दंगल’ से हटाने को कहा तिरंगा और राष्ट्रगान, तो आमिर ने दिया ये जवाब
यह टेलीविजन पर टाइगर का पदार्पण है। उन्होंने कुछ दिन पहले बच्चों के साथ चैनल की ब्रांड फिल्म और थीम गीत की शूटिंग की। 'हीरोपंती' और 'बागी' के अभिनेता ने कहा, "मैं इस चैनल का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।" सोनी पिक्चर्स नेटवर्क की बच्चों से जुड़ी मनोरंजन इकाई की व्यापार प्रमुख लीना लेले दत्ता ने बताया कि टाइगर चैनल के लिए सर्वथा उपयुक्त हैं।
दत्त ने कहा, "देशभर के बच्चे उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं और टाइगर को अपना आदर्श मानते हैं। बच्चों के साथ उनके संबंध को देखते हुए हमें चैनल के लिए इससे बेहतर प्रतिनिधि नहीं मिल सकता है।" विज्ञापन फिल्म में टाइगर डांस करते दिखाई देंगे। इसकी कोरियोग्राफी परेश ने की है। शूट के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मजे किए, बच्चे ब्रेक के दौरान टाइगर से डांस के गुर सीखते दिखे।