नई दिल्लीः जानिए दिन की बड़ी खबरों के बारे में सिर्फ मनोरंजन फटाफट में-
1. पाकिस्तान में सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान देखकर रोए: सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' का खुमार पाकिस्तान के दर्शकों पर फिल्म की रिलीज के एक सप्ताह बाद भी इस कदर छाया हुआ है कि अब भी लोगों की भीड़ इसे देखने के लिए उमड़ रही है। फिल्म में भारत और पाकिस्तान के सकारात्मक संदेश को दिखाया गया है जिसके लिए फिल्म को काफी सराहना मिली है। फिल्म देखने के बाद सिनेमाघरों से निकले बड़ी संख्या में लोगों की आंखों को नम देखा गया।