मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'ट्रैप्ड' रिलीज के लिए तैयार है। ये एक साइकोथ्रिलर फिल्म है और फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता ने कहा ये फिल्म आपको चौंका देगी।
हंसल मेहता ने शुक्रवार रात ट्विटर पर लिखा, "राजकुमार राव पर गर्व है और 'ट्रैप्ड' में उन्होंने निश्चित रूप से बेहतरीन कार्य किया है। फिल्म आपको चौंका देगी।"
इस फिल्म में राजकुमार राव का किरदार कुछ दिनों के लिए एक ऐसे घर में फंस जाता है, जहां, खाना, पानी, बिजली और घर के बाहरी दुनिया से संपर्क करने का कोई जरिया नहीं है। इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल डाइट फॉलो करनी पड़ी, इसके लिए उन्हें 20 दिनों तक केवल गाजर और कॉफी पर जीना पड़ा। इस शुक्रवार 17 मार्च को 'ट्रैप्ड' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।