1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तुषार कपूर ने एक्ट्रेस ऐशा देओल की तारीफ

तुषार कपूर ने एक्ट्रेस ऐशा देओल की तारीफ

 Published : Feb 28, 2019 05:44 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 05:44 pm IST

अभिनेता तुषार कपूर ने फिल्म 'कुछ तो है' और 'क्या दिल ने कहा' की अपनी सह-अभिनेत्री ऐशा देओल की प्रशंसा की है।

तुषार- India TV Hindi
तुषार Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता तुषार कपूर ने फिल्म 'कुछ तो है' और 'क्या दिल ने कहा' की अपनी सह-अभिनेत्री ऐशा देओल की प्रशंसा की है। तुषार ने बुधवार को ट्विटर पर ऐशा की उनकी हालिया रिलीज लघु फिल्म 'केकवॉक' के लिए प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा, "केकवॉक' केवल 23 मिनट में जीवन के बारे में कितना कुछ कहती है। ऐशा, बतौर अभिनेत्री आप शराब की तरह परिवक्व हुई हो और राम कमल आपने इस विषय को एक दिग्गज की तरह पर्दे पर पेश किया। इस लघु फिल्म में ऐशा एक बंगाली किरदार में नजर आएंगी। 

फिल्म के बारे में बात करते हुए ऐशा ने कहा, "मैं कई बार कोलकाता गई हूं और मैंने बंगाली लोगों से भी बातचीत की है। चूंकि फिल्म चरित्र बंगाली है इसलिए मैंने शिल्पा सेन के किरदार में कुछ बारीकियां लाने का प्रयास किया। मेरे अनुसार बंगाली महिलाएं स्वभाव से प्यारी होती हैं। कोई दिखावा नहीं होता और उनमें मासूमियत होती है।" 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन