1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. TV Ka Dum: शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान ने टीवी को बड़ा करने में बहुत योगदान दिया: इंडिया टीवी एडिटर इन चीफ रजत शर्मा

TV Ka Dum: शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान ने टीवी को बड़ा करने में बहुत योगदान दिया: इंडिया टीवी एडिटर इन चीफ रजत शर्मा

 Written By: Swati Pandey
 Published : Feb 02, 2019 01:28 pm IST,  Updated : Feb 02, 2019 10:14 pm IST

इंडिया टीवी का मेगा कॉन्क्लेव 'टीवी का दम' शुरू हो चुका है। इस मौके पर इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने अपने मन की बात और अपने अनुभव शेयर किए।

India TV Editor In Cheif Rajat Sharma at TV Ka Dum- India TV Hindi
India TV Editor In Cheif Rajat Sharma at TV Ka Dum

इंडिया टीवी का मेगा कॉन्क्लेव 'टीवी का दम' शुरू हो चुका है। इस कॉन्क्लेव में टीवी जगत के कई सितारों ने शिरकत की है। हिना खान, नकुल मेहता, मोहित मलिक, विजेंद्र कुमरिया, रूबीना दिलैक, नीना गुप्ता, शरद मल्होत्रा, विंदु दारा सिंह सहित कई सेलेब्स आए हैं। इसके साथ ही 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के स्टार कास्ट अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव भी इस इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे।

इस मौके पर इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने अपने मन की बात और अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने कहा कि छोटा पर्दा अब बहुत बड़ा बन गया है। अब यह घर-घर की कहानी बन गया है। आज भी लोग स्मृति ईरानी को तुलसी के नाम से जानते हैं।

उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन और सलमान खान भी छोटे पर्दे पर काम कर रहे हैं। शाहरुख खान ने तो छोटे पर्दे से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। आज शाहरुख खान आएंगे, हम उनसे बहुत सी बातें करेंगे। सलमान खान बिग बॉस करते हैं, टीवी पर आते हैं, फ्लोर पर लेट भी जाते हैं। इन सब लोगों ने टीवी को बड़ा करने में बहुत योगदान दिया।

टीवी के लिए आमिर खान के योगदान के बारे में बात करते हुए रजत शर्मा ने कहा- ''आमिर खान ऐसे पहले सिलेब्रिटी थे, जिन्होंने मुझे एहसास दिलाया कि टीवी इंडस्ट्री का क्या महत्व है। जब उन्होंने सत्यमेव जयते होस्ट किया तो मैं हैरान रह गया था और मैंने उनसे कहा था कि आप फिल्मों के जरिए भी मैसेज दे सकते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि छोटे पर्दे के पास ज्यादा ताकत है और इसकी ऑडियंस ज्यादा है।''

आज टीवी कैरेक्टर्स सबके परिवार का बहुत बड़ा हिस्सा बन गए हैं। टीवी सीरियल्स का लोगों की ज़िंदगी पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कपिल शर्मा ने कॉमेडी कर के नाम कमाया, टीवी में वाकई दम है।

Also Read:

LIVE TV Ka Dum LIVE: शुरू हुआ इंडिया टीवी का मेगा कॉन्क्लेव 'टीवी का दम' का पहला सेशन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन