मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपनी किताब के लोकार्पण समारोह में अपने पति अक्षय कुमार और राजनेताओं समेत अन्य हस्तियों पर जमकर चुटकी ली।
ट्विंकल की पहली किताब, मिसेज फनीबोन्स शी इज जस्ट लाइक यू ऐंड ए लॉट लाइक मी का लोकार्पण कल शाम को एक समारोह में किया गया जहां फिल्म निर्माता करण जौहर ने कॉफी विद करण रैपिड फायर राउंड की मेजबानी की। ट्विंकल उसकी विशेष अतिथि थीं।
करण ने जब ट्विंकल से पूछा कि वह अक्षय की अगली नायिका किसे बनाना चाहेंगी तो इसके जवाब में उन्होंने जयललिता का नाम लिया।
इसी तरह से उन्होंने एक दहेज उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रही राधे मां के बारे में कहा कि उन्हें एक रियलिटी शो आयोजित करना चाहिए।
जब उनसे यह पूछा गया कि अगर वह रणबीर कपूर होतीं तो क्या करती, तो उन्होंने जवाब दिया, मैं बात नहीं करती क्योंकि कैट (कैटरीना) मेरी बात पकड़ लेती।