1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ब्रदर्स' से ट्विंकल खन्ना हुईं मंत्रमुग्ध

'ब्रदर्स' से ट्विंकल खन्ना हुईं मंत्रमुग्ध

 Published : Aug 13, 2015 09:27 pm IST,  Updated : Aug 14, 2015 06:57 pm IST

मुंबई: ट्विंकल खन्ना अपने सुपरस्टार पति अक्षय कुमार और अभिनेता सिद्धार्थ मलहोत्रा की आने वाली फिल्म ब्रदर्स में उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाओं से मंत्रमुग्ध हैं । बुद्धवार शाम फिल्म की स्क्रीनिंग में भाग लेने

'ब्रदर्स' से ट्विंकल...- India TV Hindi
'ब्रदर्स' से ट्विंकल खन्ना हुईं मंत्रमुग्ध

मुंबई: ट्विंकल खन्ना अपने सुपरस्टार पति अक्षय कुमार और अभिनेता सिद्धार्थ मलहोत्रा की आने वाली फिल्म ब्रदर्स में उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाओं से मंत्रमुग्ध हैं ।

बुद्धवार शाम फिल्म की स्क्रीनिंग में भाग लेने के बाद 40 वर्षीय ट्विंकल ने कहा यह फिल्म बहुत ही बढि़या है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ब्रदर्स फिल्म को देखा और अक्षय कुमार एवं सिद्धार्थ मलहोत्रा ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह फिल्म मार्शल आर्ट की पृष्ठभूमि पर एक पारिवारिक ड्रामा है। ब्रदर्स फिल्म को करन मलहोत्रा ने निर्देशित किया है और इसके निर्माता ट्विंकल के बचपन के दोस्त करन जौहर हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और जैकी श्रॉफ भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन