मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में गुपचुप तरीके से अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ संग शादी रचा ली। डिंपल गर्ल के बाद अब 'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर भी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। प्रीति की शादी की खबरें पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई थीं, लेकिन उर्मिला की बात करें तो उन्होंने किसी को खबर ही नहीं होने दी।
इसे भी पढ़े:- प्रीति ने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से रचाई शादी
खबरों के अनुसार उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार को दोपहर बाद कश्मीर के व्यवसायी और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर के साथ परिणय-सूत्र में बंध गईं। उर्मिला काफी सिंपल तरिके से शादी की जिसमें बॉलावुड से किसी को भी आमंत्रित नहीं किया गया था। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
उर्मिला ने एक बयान में कहा, "हमने शादी समारोह में सादगी रखी, क्योंकि हमारा परिवार यही चाहता था। इसमें सिर्फ हमारे परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए। हमने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की है, आप सबका आशीर्वाद चाहिए।" उर्मिला की एक करीबी सूत्र के मुताबिक, शादी समारोह में बॉलीवुड से सिर्फ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शामिल हुए।
खबर है कि नवदंपति जल्द ही रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेगा, जिसमें बड़ी संख्या में दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया जाएगा।
जहां एक तरफ प्रीति ने खुद से उम्र में 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ संग शादी रचाई है वहीं दूसरी तरफ 42 साल की उर्मिला अपने से उम्र में 9 साल छोटे 33 वर्षीय मोहसीन संग शादी के बंधन में बंध गई हैं।
अगली स्लाइड में देखिए उर्मिला की शादी की बाकी तस्वीरें:-