1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर के बयान पर वीके सिंह ना चाहते हुए भी ये क्‍या बोल गए ?

करण जौहर के बयान पर वीके सिंह ना चाहते हुए भी ये क्‍या बोल गए ?

 Published : Jan 23, 2016 02:25 pm IST,  Updated : Jan 23, 2016 02:27 pm IST

मुंबई: बॉलीवु़ड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और डायरेक्टर करण जौहर इन दिनों विवादों के घेरे में आ गए है।

karan johar- India TV Hindi
karan johar

मुंबई: बॉलीवु़ड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और डायरेक्टर करण जौहर इन दिनों विवादों के घेरे में आ गए है। हाल ही में जयपुर में चल रहे लिटरेचर फेस्टिवल में करण जौहर ने एक ऐसा कमेंट कर किया था, जिससे न सिर्फ विवाद खडा हुआ, बल्कि जिसको लेकर राजनीति भी शुरु हो गई है। हाल ही मैं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने भी फिल्‍म निर्देशक करण को लेकर चौंका देने वाला बयान देते हुए कहा कि "उसकी पिटाई कर दो, मेरे पीछे क्यों पड़े हो?"

इसे भी पढ़े:-करण जौहर बोले "डेमोक्रेसी भारत में सबसे बड़ा मजाक"

दरअसल जोधपुर दौरे के दौरान मीडिया ने जब जनरल रिटायर्ड वीके सिंह से सवाल किया तो पहले तो उन्‍होंने इस पूरे विवाद पर कुछ बोलने से बचते हुए दिखे और पत्रकारों के सवालों को टाल गए, लेकिन जब एक बार फिर उनसे वहीं सवाल पूछा गया तो हल्‍के अंदाज में वह इस तरह का बयान दे दिया ।

क्‍या कहा था करण जौहर ने

करण के बयान के बाद लगातार राजनेताओं के बयान आते जा रहे है। करण जौहर ने बातचीत के दौरान कहा था कि, "आप मन की बात कहना चाहते हैं, या अपनी निजी जिंदगी के राज खोलना चाहते हैं तो भारत सबसे मुश्किल देश है।"

''मुझे तो लगता है जैसे हमेशा कोई लीगल नोटिस मेरा पीछा करता रहता है। किसी को पता नहीं कब उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाए। 14 साल पहले मैंने नेशनल एंथम के अपमान के केस को झेला है।

अगली स्लाइड में पढ़े: वीके सिंह का बयान:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन