नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर और रणवीर सिंह इन दिनों आदित्या चोपड़ा के निर्देशन में अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
ये भी पढ़े-
- ...जब रणवीर को लगने लगा कि वे हैं सबसे बेहतरीन अभिनेता
- VIDEO: रणवीर के डांस को लेकर शाहरुख मे जताई प्रतिक्रिया
- इनके कारण वाणी को फिर से फिल्मों में आने से हुई इतनी देरी
बेफिक्रे का जब से ट्रेलर आया है तब से ये यह फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय नहीं हुई है। इस फिल्म में पूरे 23 किसिंग सीन है। रणवीर और वणी की बॉन्डिंग अगर ऑन स्कीन में दिखाई दे, तो समझ आता है लेकिन रियल लाइफ में कुछ ऐसा हो जाए सुर्खिया बन जाती है।
रणवीर सिंह और वाणी कपूर ने बुधवार को अपनी फिल्म 'बेफिक्रे' का नया सॉन्ग यू एंड मी... लॉंच किया। यशराज स्टूडियो में ऑर्गनाइज इस इवेंट में रणवीर सिंह वाणी को काफी तंग करते हुए दिखाई दिए। इसी मस्ती के बीच कुछ ऐसा हो गया कि वाणी वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गई।
हुआ यूं कि जब रणवीर सिंह और वाणी जब मीडिया को पोज दे रहे थे तभी वाणी कुछ ज्यादा ही झुक गई और वह उप्स मूमेंट का शिकार हो गई।
फिल्म 'बेफिक्रे' सिनेमाघरों में 9 दिसंबर को आ रही है। मीडिया ने जब किसिंग सीन्स के बारे में रणवीर से सवाल किए तो उन्होंने कहा, "आप इन किस को हॉट और सेक्सी नहीं कह सकते। इनमें गर्मजोशी वाली फीलिंग है। असल में सबसे हॉट और सेक्सी किसिंग सीन्स मैंने अंग लगा दे (फिल्म: गोलियों की रासलीला रामलीला) गाने में दिए थे।" गौरतलब है कि, 2014 में आई इस फिल्म में रणबीर और दीपिका पादुकोण ने लीड रोल निभाया था।
