मुंबई: बॉलिवुड ऐक्टर वरुण धवन की कार रविवार को एक सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उन्होंने कहा है इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। इस घटना की पहली बार जानकारी उस वक्त हुई जब एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘वरुण धवन की होंडा सिटी जुहू 10वें रोड पर क्षतिग्रस्त हो गई है।’
किसी भी तरह के भ्रम के पैदा होने से पहले ही वरुण ने ट्वीट किया, ‘जो कार क्षतिग्रस्त हुई है वह मेरी ही कार है। मैं अपने परिवार में से दुर्घटना का शिकार हुए किसी की मदद करने के लिए आया था। मेरी सलाह है कि आप चुप रहें। मेरे परिवार में सभी लोग ठीक हैं और कोई घायल नहीं हुआ है, धन्यवाद।’
सिनेमा से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वरुण को हाल ही फिल्म 'ढिशूम' में देखा गया था और अब वह 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'जुड़वा 2' में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे।