1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘फुकरे’ के ‘चुचा’ वरुण शर्मा को नहीं लगता इस बात से कोई डर

‘फुकरे’ के ‘चुचा’ वरुण शर्मा को नहीं लगता इस बात से कोई डर

 Published : Dec 26, 2017 03:11 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 03:11 pm IST

वरुण शर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन अदाकारी से एक खास पहचान हासिल कर ली है। उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे रिटर्नस’ में देखा गया था। बता दें कि उनकी यह फिल्म वर्ष 2013 में आई सुपरहिट फिल्म ‘फुकरे’ की रिटर्नस है।

varun sharma- India TV Hindi
varun sharma

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन अदाकारी से एक खास पहचान हासिल कर ली है। उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे रिटर्नस’ में देखा गया था। बता दें कि उनकी यह फिल्म वर्ष 2013 में आई सुपरहिट फिल्म ‘फुकरे’ की रिटर्नस है। पिछली बार की तरह इस फिल्म को भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। खासतौर पर उनके ‘चुचा’ की किरदार ने फैंस के बीच एक अलग ही जगह बना ली है।

वरुण शर्मा का कहना है कि वह एक कलाकार के तौर पर टाइपकास्ट होने से डरते नहीं हैं। वरुण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "किसी भी अभिनेता के लिए हरदम अच्छे व रोचक फिल्म में आना एक बड़ा काम है। इसके बाद टाइपकास्ट होने की बात आती है। मैं कॉमेडी फिल्मों में टाइपकास्ट होने से नहीं डरता, क्योंकि यह कठिन शैली है और मैं इससे प्यार करता हूं।"

वरुण 2013 में अपनी शुरुआती फिल्म ‘फुकरे’ के “चुचा” के किरदार से लोकप्रिय हुए। वह फिल्म के सीक्वेल फुकरे रिटर्न्‍स में इसी अवतार में लौटे हैं। उन्होंने कहा, "फिर से वही किरदार निभाना अपने आप में रोचक है और अभिनेताओं को अपने शुरुआती किरदार को निभाने का अवसर नहीं मिलता। इसलिए मैं इसे आर्शीवाद मानता हूं व अपने को भाग्यशाली मानता हूं कि यह किरदार फिर से निभाने को मिला।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन