1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: सनाया-मोहित ने समुद्र किनारे लिए सात फेरे

VIDEO: सनाया-मोहित ने समुद्र किनारे लिए सात फेरे

 Published : Jan 26, 2016 05:15 pm IST,  Updated : Jan 26, 2016 06:04 pm IST

छोटे पर्दे की रील लाइफ की जोड़ी अब रियल लाइफ में भी एक चुकी है। सनाया ईरानी और मोहित सहगल की जोड़ी छोटे परदे की हिट जोड़ियों में से एक रह चुकी है।

sanaya irani- India TV Hindi
sanaya irani

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की रील लाइफ की जोड़ी अब रियल लाइफ में भी एक चुकी है। सनाया ईरानी और मोहित सहगल की जोड़ी छोटे परदे की हिट जोड़ियों में से एक रह चुकी है। सनाया ईरानी और मोहित सहगल की शादी 25 जनवरी को गोवा में हुई।

इसे भी पढ़े: एक-दूजे के हो गए सनाया और मोहित, बधाई देने पहुचें कई सितारे

शादी में छोटे पर्दे के लोकप्रिय सितारों ने की जिसमें  वरुण सोबती, अर्जुन बिजलानी, दृष्टि धामी, राकेश वशिष्ठ और रिद्धि डोगरा सहित कई टीवी सितारे गोवा पहुंच थे।

सनाया की शादी की कुछ खास तस्वीरें सामने आई है। जिसमें सनाया ने शादी में बहुत ही प्यारा ट्रेडिशनल लांहगा पहना हुआ है।

संगीत और शादी में सभी मेहमान खूब मस्ती करते हुए नजर आए। संगीत सेरेमनी रिजॉर्ट प्लेनेट हॉलीवुड में रखी गई थी। छोटे परदे के सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दू' के अभिनेता बरुन सोब्ति समुन्द्र किनारे शर्टलेस दिखाई दिए।

 समुन्द्र किनारे धूप में बैठे दृष्टि धामी और  राकेश वशिष्ठ को भी देखा गया।

सनाया और मोहित की शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी। जिसकी सेरेमनी यहां के बीच रिजॉर्ट प्लेनेट हॉलीवुड में हुई। सनाया और मोहित की शादी पंजाबी रिवाज से हुई।

 इस मौके पर जहां सनाया लाइट रंग का लहंगा पहने हुए नजर आई वहीं, मोहित शेरवानी में नजर आए।

सनाया ने अपने संगीत में क्रॉप टॉप के साथ लहंगा पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं दूसरी तरफ मोहित ने कुर्ते के साथ कोट पहना था। इस पार्टी में छोटे पर्दे के इन कुछ सितारों के अलावा सीमित लोग ही पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि मोहित का परिवार दिल्ली में रहता है लेकिन शादी के खास मौके पर सभी ने गोवा जाकर शादी में शिरकत की थीं।

अगली स्लाइड में देखिये सनाया ईरानी और मोहित सहगल की शादी की कुछ खास तस्वीरें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन