नई दिल्ली: छोटे पर्दे की रील लाइफ की जोड़ी अब रियल लाइफ में भी एक चुकी है। सनाया ईरानी और मोहित सहगल की जोड़ी छोटे परदे की हिट जोड़ियों में से एक रह चुकी है। सनाया ईरानी और मोहित सहगल की शादी 25 जनवरी को गोवा में हुई।इसे भी पढ़े: एक-दूजे के हो गए सनाया और मोहित, बधाई देने पहुचें कई सितारेशादी में छोटे पर्दे के लोकप्रिय सितारों ने की जिसमें वरुण सोबती, अर्जुन बिजलानी, दृष्टि धामी, राकेश वशिष्ठ और रिद्धि डोगरा सहित कई टीवी सितारे गोवा पहुंच थे।सनाया की शादी की कुछ खास तस्वीरें सामने आई है। जिसमें सनाया ने शादी में बहुत ही प्यारा ट्रेडिशनल लांहगा पहना हुआ है।संगीत और शादी में सभी मेहमान खूब मस्ती करते हुए नजर आए। संगीत सेरेमनी रिजॉर्ट प्लेनेट हॉलीवुड में रखी गई थी। छोटे परदे के सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दू' के अभिनेता बरुन सोब्ति समुन्द्र किनारे शर्टलेस दिखाई दिए। समुन्द्र किनारे धूप में बैठे दृष्टि धामी और राकेश वशिष्ठ को भी देखा गया।सनाया और मोहित की शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी। जिसकी सेरेमनी यहां के बीच रिजॉर्ट प्लेनेट हॉलीवुड में हुई। सनाया और मोहित की शादी पंजाबी रिवाज से हुई। इस मौके पर जहां सनाया लाइट रंग का लहंगा पहने हुए नजर आई वहीं, मोहित शेरवानी में नजर आए।सनाया ने अपने संगीत में क्रॉप टॉप के साथ लहंगा पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं दूसरी तरफ मोहित ने कुर्ते के साथ कोट पहना था। इस पार्टी में छोटे पर्दे के इन कुछ सितारों के अलावा सीमित लोग ही पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि मोहित का परिवार दिल्ली में रहता है लेकिन शादी के खास मौके पर सभी ने गोवा जाकर शादी में शिरकत की थीं।अगली स्लाइड में देखिये सनाया ईरानी और मोहित सहगल की शादी की कुछ खास तस्वीरें:मोहित सहगल और संजय ईरानी शादी की रस्में निभाते हुए नज़र आ रहें हैं।सात फ़ेरे लेते हुए मोहित सहगल और संजय ईरानी। ये शुरुआत के 4 फेरे है जिसमे दुल्हन आगे चलती है और दूल्हा पीछे।मोहित और सनाया शादी में बहुत खूबसूरत लग रहे थे। सनाया पिंक कलर के लहंगे में बहुत सुन्दर लग रही थी।मोहित सहगल और संजय ईरानी परिवार के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रिश्तेदारों के साथ-साथ दोनों के दोस्त भी दिखाई दे रहें हैं।तस्वीर में सनाया ईरानी के साथ रिद्धि डोगरा नजर आ रहीं हैं।मोहित और सनाया शादी के बाद फोटोशूट करवाते हुएं नजर आ रहे हैं।