1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर विद्या ने क्यों कहा, “कभी चूहा दौड़ में नहीं होती शामिल”

आखिर विद्या ने क्यों कहा, “कभी चूहा दौड़ में नहीं होती शामिल”

 Published : Nov 30, 2016 05:10 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 05:10 pm IST

विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कहानी 2-दुर्गा रानी सिंह’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। विद्या की यह फिल्म उस वक्त पर रिलीज हो रही है जब पूरा देश नोटबंदी को लेकर परेशान है। ऐसे में अब तक भारत में रिलीज हुई लगभग सभी फिल्मों पर इसका असर देखने

vidya- India TV Hindi
vidya

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कहानी 2-दुर्गा रानी सिंह’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। विद्या की यह फिल्म उस वक्त पर रिलीज हो रही है जब पूरा देश नोटबंदी को लेकर परेशान है। ऐसे में अब तक भारत में रिलीज हुई लगभग सभी फिल्मों पर इसका असर देखने को मिला है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह कभी भी प्रसिद्धि और बॉक्स ऑफिस की बॉलीवुड चूहा दौड़ में शामिल नहीं होना चाहती, लेकिन निश्चित रूप से वह आगामी फिल्म ‘कहानी 2-दुर्गा रानी सिंह’ को अच्छे से करना चाहती हैं।

इसे भी पढ़े:- 'तुम्हारी सुलु' में RJ बनी नजर आएंगीं विद्या बालन

जब उनसे ‘कहानी 2’ में उनका कारियर दांव पर होने के बारे में पूछा गया तो विद्या ने बताया कि, “मैं चाहती हूं कि फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन करे। मैं इसके अलावा इस बारे में कुछ नहीं सोचती। मैं मेरे काम को लेकर बेहद रोमांचित हूं। अभी मैं केवल इसके बारे में (कहानी 2) अच्छा करने को लेकर सोच रही हूं। उतार चढाव आते रहते हैं, ये जीवन का हिस्सा हैं।“

‘द डर्टी पिक्चर’ स्टार विद्या का कहना है कि बॉक्स ऑफिस की संख्या का उन पर कोई खास असर नहीं होता है। ‘कहानी 2’ उनके साथ अभिनेता अर्जुन रामपाल भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन