1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कौन हैं बिग बॉस 11 के टॉप 2 फाइनलिस्ट? जिसके जीतने की थी उम्मीद वो प्रतियोगी हुआ बाहर

जानिए कौन हैं बिग बॉस 11 के टॉप 2 फाइनलिस्ट? जिसके जीतने की थी उम्मीद वो प्रतियोगी हुआ बाहर

 Published : Jan 14, 2018 04:15 pm IST,  Updated : Jan 14, 2018 04:27 pm IST

आज रात सलमान खान बिग बॉस के विनर की घोषणा करेंगे।

BIGG BOSS 11- India TV Hindi
BIGG BOSS 11

नई दिल्ली: बिग बॉस 11 के ग्रैंड फिनाले में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। लेकिन हम आपको बता दें अब यह रेस सिर्फ और सिर्फ दो लड़कियों के बीच रह गई है। क्योंकि टॉप 2 में सिर्फ शिल्पा और हिना ही पहुंच पाई हैं। पुनीश शर्मा और मास्टरमाइंड विकास गुप्ता विनर के रेस से बाहर हो गए हैं।

चारों प्रतियोगियों में सबसे पहले पुनीश शर्मा घर से बाहर हुए और उसके बाद विकास गुप्ता भी शो से एलिमिनेट हो गए हैं। हालांकि उन्हें 6 लाख जरूर अपने खाते में जोड़ लिए हैं जो उन्होंने विकास सिटी टास्क से जीते थे। विकास ने पूरा शो अपने दिमाग से खेला, कई बार तो ऐसा हुआ कि जो वो चाहते वही होता था, जिसे वो चाहते उसी को घर का कैप्टन बना देते थे। चैनल हेड रह चुके विकास गुप्ता ने धीरे-धीरे गेम सीखा लेकिन खुद को प्रूव करने में कामयाब रहे। लाखों की संख्या में उनके फैन हैं, जो उन्हें हर कदम पर सपोर्ट करते रहे।

वहीं पुनीश शर्मा एक कॉमनर थे, जिन्हें कोई नहीं जानता था, लेकिन उन्होंने भी काफी दिमाग से यह खेल खेला और खुद को टॉप 4 में लाने में कामयाब रहे। विनर की रेस अब शिल्पा और हिना के बीच है, देखना दिलचस्प होगा कि शो का विनर कौन होगा। दोनों के ही फैन बड़ी संख्या में हैं। आपके हिसाब से शो का विनर कौन होगा हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।​

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन