1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विकास खन्ना की किताब का कान्स में विमोचन

विकास खन्ना की किताब का कान्स में विमोचन

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 02:55 pm IST,  Updated : May 12, 2015 02:55 pm IST

मुंबई: सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना की पाक कला संबंधी किताब का विमोचन प्रतिष्ठित कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में होगा। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हस्ताक्षरित इसकी 12 प्रतियां दुनियाभर के नेताओं को भेंट करेंगे।

विकास खन्ना की किताब...- India TV Hindi
विकास खन्ना की किताब का कान्स में विमोचन

मुंबई: सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना की पाक कला संबंधी किताब का विमोचन प्रतिष्ठित कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में होगा। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हस्ताक्षरित इसकी 12 प्रतियां दुनियाभर के नेताओं को भेंट करेंगे। किताब का नाम 'उत्सव-अर कुलिनरी एपिक ऑफ इंडियन फेस्टिवल्स' है। इसका विमोचन 13 मई को शुरू हो रहे कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में 17 मई को होगा।

विकास ने आईएएनएस को बताया, "मैं दुनिया के अन्य नेताओं को किताब भेंट करने से पूर्व इसे सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट कर रहा हूं, क्योंकि इस वक्त भारत का प्रतिनिधित्व वह कर रहे हैं। मेरे अमेरिका से लौटने के बाद पहली किताब उन्हें भेंट की जाएगी। मेरी उनके कार्यालय के एक अधिकारी से बात हुई है। मैंने अभी तक उनसे (मोदी) बात नहीं की है।"

उन्होंने बताया, "यह एक कॉफी टेबल बुक है। यह एक बड़े से बक्से में है, जिसे मैं पालना कहता हूं। बड़े पृष्ठों पर छपी किताब में करीब 1,200 पन्ने हैं। यदि हम सामान्य पृष्ठों पर किताब छापते तो यह करीब 3,000 पन्नों की होती।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन