1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'राख' के लिए वीर दास को मिली 'जोकर' से प्रेरणा

'राख' के लिए वीर दास को मिली 'जोकर' से प्रेरणा

 Published : Nov 11, 2016 06:06 pm IST,  Updated : Nov 11, 2016 06:06 pm IST

वीर दास को अक्सर उनकी फिल्मों में दर्शकों को हंसाते हुए ही देखा गया है। लेकिन अहब लगता है कि वह पर्दे पर कुछ गंभीर किरदारों को भी पेश करना चाहते हैं। उनकी पिछले दिनों आई फिल्म ‘31 अक्टूबर’ में उन्हें काफी संजीदा देखा गया था और लघु फिल्म 'राख' में...

vir das- India TV Hindi
vir das

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वीर दास को अक्सर उनकी फिल्मों में दर्शकों को हंसाते हुए ही देखा गया है। लेकिन अहब लगता है कि वह पर्दे पर कुछ गंभीर किरदारों को भी पेश करना चाहते हैं। उनकी पिछले दिनों आई फिल्म ‘31 अक्टूबर’ में उन्हें काफी संजीदा देखा गया था और लघु फिल्म 'राख' में वह एक गंभीर किरदार में नजर आएंगे। दास का कहना है कि इस फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्होंने 'बैटमैन' के लोकप्रिय किरदार जोकर से प्रेरणा ली है। 'राख' मिलाप जावेरी निर्देशित एक लघु फिल्म है। प्रतिशोध की इस कहानी में रिचा चड्ढा और शाद रंधावा भी नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े:- अजय की 'शिवाय' में पाकिस्तानी हैकर बने वीर दास

फिल्म में अपने नकारात्मक किरदार को निभाने के लिए वीर अन्य फिल्में देख रहे हैं। वीर ने एक बयान में कहा, "मुझे लगता है कि यह मेरे लिए मुश्किल था। इसलिए नहीं कि मुझे यह चिंता थी कि मैं कोई ऐसा किरदार निभा पाऊंगा या नहीं जैसा मैंने पहले कभी नहीं किया, बल्कि इसलिए कि दर्शक जो मुझे हास्य कलाकार के रूप में देखने के आदि हैं, वे यह स्वीकार कर पाएंगे या नहीं कि मैं विविध प्रकार की भूमिकाएं कर सकता हूं।"

उन्होंने कहा, "हनीबल और 'बैटमैन' श्रृंखला का जोकर दो किरदार हैं, जिन्हें मैं नकारात्मक किरदार के शानदार अभिनय के लिए बेहद पसंद करता हूं। मैने इन्हें देखकर 'राख' से इनके लिए प्रेरणा ली है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन