1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘कहानी 2’ नहीं बल्कि ये है ‘वजह तुम हो’ की रिलीज डेट में आए बदलाव कारण

‘कहानी 2’ नहीं बल्कि ये है ‘वजह तुम हो’ की रिलीज डेट में आए बदलाव कारण

 Published : Nov 30, 2016 03:28 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 03:28 pm IST

‘वजह तुम हो’ और विद्या बालन के अभिनय से सजी सुजॉय घोष की फिल्म ‘कहानी 2’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी। लेकिन बाद में ‘वजह तुम हो’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। ऐसा कहा जा रहा था कि...

wajah tum ho- India TV Hindi
wajah tum ho

मुंबई: फिल्मकार विशाल पंड्या के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘वजह तुम हो’ और विद्या बालन के अभिनय से सजी सुजॉय घोष की फिल्म ‘कहानी 2’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी। लेकिन बाद में ‘वजह तुम हो’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। ऐसा कहा जा रहा था कि 'कहानी 2' के साथ टकराव के कारण इसकी  रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। लेकिन विशाल पंड्या ने बताया कि 'वजह तुम हो' की रिलीज 'कहानी 2' से टकराव के कारण नहीं, बल्कि नोटबंदी के चलते 16 दिसंबर तक टाली गई है।

इसे भी पढ़े:- महिला केंद्रित फिल्में बनते देखकर अच्छा लगता है: विद्या बालन

'वजह तुम हो' की टीम ने फिल्म को 2 दिसंबर की बजाय 16 दिसंबर को रिलीज करने का सामूहिक निर्णय लिया। विशाल पंड्या ने कहा, "फिल्म की रिलीज टालने का मुख्य कारण नोटबंदी है। छोटे शहरों में दर्शकों की बड़ी संख्या है, जहां नई मुद्रा की कमी है, इसलिए टीम ने यह फैसला किया।" उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर को रिलीज हो रही 'कहानी 2' इसकी रिलीज टालने की वजह बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा, "हमें काफी समय से पता था कि 'कहानी 2' हमारी फिल्म के साथ रिलीज होगी, अगर ऐसा होता तो हम इसे बहुत समय पहले ही टाल चुके होते।"

'वजह तुम हो' में शरमन जोशी, सना खान और गुरमीत चौधरी प्रमुख भूमिकाए निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन