1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखें: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का डिलीटेड सीन

देखें: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का डिलीटेड सीन

 Published : May 31, 2021 04:51 pm IST,  Updated : May 31, 2021 04:51 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का एक डिलीटेड सीन वायरल हो रहा है।

ये जवानी है दीवानी- India TV Hindi
ये जवानी है दीवानी Image Source : @BOMBAYBASANTI

अयान मुखर्जी की 'ये जवानी है दीवानी' यूथ की पसंदीदा फिल्मों में से एख है। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर अभिनीत यह फिल्म आज भी फैंस देखना पसंद करते हैं। आज, फिल्म ने आठ शानदार वर्ष पूरे किए हैं, इस मौके पर फिल्म का एक डिलीटेड सीन वायरल हो रहा है, और यह निश्चित है कि आप इस सीन को देखने के बाद फिल्म को दोबारा देखना चाहेंगे।

सीन में रणबीर उर्फ ​​कबीर दीपिका उर्फ ​​नैना को तैयार होने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उनके पास तैयार होने के लिए केवल एक दिन है। यह मानकर कि वह बाथरूम में नहा रही हैं, वह उसे चिढ़ाने लगता है कि क्या वह उसके साथ ज्वाइन कर सकता है। अचानर दीपिका उनके पीछे से आती हैं और उन्हें शर्मिंदा कर देती हैं।

यहां वीडियो देखें:

'ये जवानी है दीवानी' में कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से समान रूप से सकारात्मक समीक्षा मिली।

रणबीर और दीपिका पहले रिलेशनशिप में थे। हालाँकि, वे अलग हो गए और तब से आगे बढ़ गए। वे अभी भी एक दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखते हैं। आज जहां दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी की है, वहीं रणबीर आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास पति रणवीर सिंह के साथ '83', ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर', शाहरुख खान के साथ 'पठान', अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की एक फिल्म और प्रभास के साथ एक फिल्म है। 

दूसरी ओर, रणबीर अयान मुखर्जी के साथ 'ब्रह्मास्त्र' के लिए फिर से जुड़ रहे हैं, जहां वह अपनी लेडीलव आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इसके अलावा, उनके पास संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' है, जिसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा सह-कलाकार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन