1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या उर्वशी रौतेला ‘कृष 4’ में ऋतिक रोशन के अपोजिट आएंगी नज़र?

क्या उर्वशी रौतेला ‘कृष 4’ में ऋतिक रोशन के अपोजिट आएंगी नज़र?

 Published : Dec 29, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Dec 29, 2020 05:03 pm IST

उर्वशी, मोहन भारद्वाज की विभिन्न भाषा वाली फिल्म "ब्लैक रोज" पर काम कर रही हैं, जो शेक्सपियर के "द मर्चेंट ऑफ वेनिस" पर आधारित है।

URVASHI RAUTELA- India TV Hindi
क्या उर्वशी रौतेला ‘कृष 4’ में ऋतिक रोशन के अपोजिट आएंगी नज़र? Image Source : PR

 एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स के लिए ख़फ़ी चर्चे में है, यहां तक कि लॉकडाउन में भी,  अभिनेत्री ने अपनी कई रिलीज़ दी है, वह अपने अद्भुत रोम-कॉम "वर्जिन भानुप्रिया" के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने में सफल रही,  जिसमें वे एक प्यारी और शर्मीली लड़की के किरदार में नज़र आयी थी। हा लही में कहा ये जा रहा है की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, ऋतिक रोशन के ड्रीम प्रोजेक्ट "कृष 4" में उनके विपरीत नज़र आ सकती हैं। निर्माताओं ने उर्वशी को फिल्म के लिए संपर्क किया है। कृति सेनन और किआरा अडवाणी का नाम भी सामने आ रहा है।

गौहर खान ने शेयर की निकाह की तस्वीरें, कहा- कुबूल है जैद दरबार

वर्तमान में, राकेश रोशन और ऋतिक रोशन उर्वशी रौतेला से बातचीत में है कि उन्हें एक रोमांटिक लीड एक्ट्रेस की जरुरत है जो कि ऋतिक के अपोजिट उनके सुपर हीरो  फ्रैंचाइज़ में काम कर सके। राकेश रोशन ने पहले ही स्क्रिप्टिंग पूरी कर ली है और अपने आगामी मेगा प्रोजेक्ट के लिए एक जेन व्हाई हीरोइन को कास्ट करने के लिए उत्सुक हैं, साथ ही इससे पहले भी हमने उर्वशी और ऋतिक की जोड़ी को पसंद किया हैं।

मुंबई लौटते ही बप्पा का आर्शीवाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची कंगना रनौत, किया ये ट्वीट

उर्वशी, मोहन भारद्वाज की विभिन्न भाषा वाली फिल्म "ब्लैक रोज" पर काम कर रही हैं, जो शेक्सपियर के "द मर्चेंट ऑफ वेनिस" पर आधारित है, जिसमें उर्वशी शाइलॉक की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन