1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्रेकअप पुलकित से हुआ लेकिन गुस्सा किसी और पर निकाल रही हैं यामी गौतम

ब्रेकअप पुलकित से हुआ लेकिन गुस्सा किसी और पर निकाल रही हैं यामी गौतम

 Published : Apr 19, 2018 12:46 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 12:46 pm IST

यामी और पुलकित साल 2015 में फिल्म सनम रे की शूटिंग के दौरान पास आए थे, इसके बाद यामी ने फिल्म काबिल में ऋतिक के साथ काम किया। बाद में यामी और पुलकित का ब्रेकअप हो गया।

यामी पुलकित- India TV Hindi
यामी पुलकित

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस पुलकित सम्राट और यामी गौतम का ब्रेकअप हो गया है। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों की राहें अब अलग हो चुकी हैं। पुलकित से ब्रेकअप के बाद अब यामी ने जमकर वर्कआउट शुरू कर दिया है, ताकी अपना सारा गुस्सा जिम में मेहनत करके निकाले। लेकिन अब लगता है वर्कआउट पर नहीं अपने ट्रेनर पर ही यामी ने गुस्सा निकालना शुरू कर दिया है। खबर आई है कि यामी और उनके ट्रेनर की लड़ाई हो गई है, जिसके बाद उन्होंने अपना फिटनेस ट्रेनर बदल लिया है।

दरअसल इसकी वजह भी पुलकित ही हैं। दरअसल यामी के साथ-साथ समीर पुलकित को भी ट्रेनिंग देते थे, लेकिन यामी ऐसे किसी भी शख्स से रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं जो पुलकित से संबंध रखता हो। यही वजह है कि उन्होंने समीर से ट्रेनिंग लेनी बंद कर दी है। यामी की छोटी बहन सुरीली ने भी यामी को सलाह दी है कि वो उस जिम में अब ना जएं। यामी इन दिनों फराह खान के ट्रेनर से ट्रेनिंग ले रही हैं।

यामी और पुलकित साल 2015 में फिल्म सनम रे की शूटिंग के दौरान पास आए थे, इसके बाद यामी ने फिल्म काबिल में ऋतिक के साथ काम किया। बाद में यामी और पुलकित का ब्रेकअप हो गया।

यामी से पहले पुलकित ने सलमान खान की राखी सिस्टर श्वेता रोहिरा से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी नहीं चल पाई, यामी के जिंदगी में आने की वजह से पुलकित और श्वेता की शादी टूट गई थी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन