1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी गौतम ने बताया, ऋतिक हैं इस तरह के अभिनेता

यामी गौतम ने बताया, ऋतिक हैं इस तरह के अभिनेता

 Published : Jan 16, 2017 06:36 pm IST,  Updated : Jan 16, 2017 06:36 pm IST

यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में वह अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वह पहली बार उनके साथ काम कर रही हैं। ऋतिक को लेकर यामी का कहना है कि...

yami- India TV Hindi
yami

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में वह अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वह पहली बार उनके साथ काम कर रही हैं। ऋतिक को लेकर यामी का कहना है कि वह निस्वार्थी और मेहनती अभिनेता है। ऋतिक के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर यामी ने कहा, "वह एक निस्वार्थी अभिनेता हैं। हम कलाकार अपना अच्छा प्रदर्शन देने के लिए हमेशा कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन वह केवल अपने नहीं बल्कि सह-कलाकारों, नर्तकों और सभी के प्रदर्शन के लिए चिंतिति रहते हैं।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "वह कई दृश्यों को दोबारा करते हैं, जबकि वह उनमें एक दम सही होते हैं। वह उसमें भी सुधार चाहते हैं। वह पूरे दृश्य के लिए काम करते हैं।" यामी के अनुसार, आकर्षक व्यक्तित्व के लिए प्रसिद्ध ऋतिक बहुत ही विनम्र व्यक्ति हैं।

यामी ने शूटिंग के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए कहा, "जब वह सेट पर और कैमरे के पीछे होते हैं तो वह आपको कभी महसूस नहीं कराते हैं कि वह एक स्टार हैं। वह एक खुशमिजाज व्यक्ति हैं। सेट पर वह अभिनेता होते हैं, इसलिए मैं उन्हें पूरी तरह एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व करार देती हूं।"

काबिल में ऋतिक और यामी नेत्रहीन लोगों का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही बेसब्री से अपनी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यामी और ऋतिक को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन