1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बचपन के दोस्त अंगद से क्यों नाराज हैं युवराज सिंह

बचपन के दोस्त अंगद से क्यों नाराज हैं युवराज सिंह

 Published : Nov 15, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 07:10 pm IST

टीम इंडिया के बल्लेबाज युवराज सिंह अपने खास दोस्त से इस समय नाराज चल रहे हैं। नाराजगी की वजह से वह अंगद की शादी में भी शामिल नहीं हुए थे।

Angad bedi and yuvraj singh- India TV Hindi
Angad bedi and yuvraj singh Image Source : INSTAGRAM/ANGAD BEDI

मुंबई: टीम इंडिया के बल्लेबाज युवराज सिंह अपने खास दोस्त से इस समय नाराज चल रहे हैं। युवराज के यह खास दोस्त और कोई नहीं बल्कि अंगर बेदी हैं। नाराजगी की वजह से वह अंगद की शादी में भी शामिल नहीं हुए थे। आपको बता दें कि हाल ही में अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने शादी की है। युवराज के अंगद से नाराज होने के पीछे की वजह शादी के बारे में ना बताना है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिसन सिंह बेदी के बेटे अंगद सिंह की शादी में कई क्रिकेटर शामिल हुए थे। मगर युवराज उस शादी में नहीं थे।

अंगद बेदी ने कुछ समय पहले गुरूद्वारे में नेहा धूपिया से शादी की थी। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अंगद ने कहा कि 'यह मेरी गलती है' कि मैने युवी को इस बारे में नहीं बताया। 

अंगद ने कहा कि हमने जल्दबाजी में शादी की। युवी के नाराज होने की अपनी वजह है। मैं युवी से बहुत प्यार करता हूं पर यह बात सही है कि अब हमारा रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा है।

आपको बता दें कि फ्रेंडशिप डे के मौके पर युवराज सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि- 'मुझे लगता था कि हम दोस्त हैं लेकिन अब मैं कहना चाहता हूं कि मैं अपने कुत्तों से ज्यादा प्यार करता हूं।' 

अंगद बेदी और युवराज सिंह बचपन के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती काफी गहरी थी। फैमिली इवेंट से लेकर पब्लिक फंक्शन में दोनों साथ नजर आते थे। युवराज सिंह की शादी में अंगद खूब धमाल मचाते हुए नजर आए थे।

Also read:

साथ निभाना साथिया' फेम फिरोज़ा खान ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, देखें Photos

शादी से पहले नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुन अंगद बेदी के पेरेंट्स का ऐसा था रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन