1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने के बाद विक्रांत मैसी पहुंचे 'असली हीरो' के पास, हाथ में थमाई ट्रॉफी और कही बड़ी बात

फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने के बाद विक्रांत मैसी पहुंचे 'असली हीरो' के पास, हाथ में थमाई ट्रॉफी और कही बड़ी बात

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 31, 2024 10:03 am IST,  Updated : Jan 31, 2024 10:20 am IST

एक्टर विक्रांत मैसी ने '12वीं फेल' में अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। एक्टर ने अपनी जीत का श्रेय भी खास शख्स को दिया है। एक्टर ने आईपीएस मनोज शर्मा से मुलाकात की और एक तस्वीर के जरिए काफी कुछ कहा।

vikrant massey- India TV Hindi
विक्रांत मैसी। Image Source : X

विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' लाइमलाइट में बनी हुई है। इस फिल्म की खूब वाहवाही हो रही है।  फिल्म देखने वाला हर शख्स पहले ही फिल्म की काफी तारीफ कर रहा था और अब फिल्म ने अपना जलवा फिल्मफेयर 2024 में भी दिखा दिया है। विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने रियल लाइफ किरदारों को बिल्कुल सटीक तरीके से पेश किया जो न सिर्फ दर्शकों बल्कि क्रिटिक्स को भी पसंद आया है। विक्रांत मैसी की हालिया पेशकश '12वीं फेल' साल 2023 की सबसे सफल और पसंदीदा फिल्मों में से एक रही है। आईपीएम अधिकारी के वास्तविक जीवन पर आधारित '12वीं फेल' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार मिता और विक्रांत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स का पुरस्कार मिला। इसके ठीक बाद फिल्म के लीड एक्टर ने मंगलवार को आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के साथ एक तस्वीर साझा की और उन्हें 'असली हीरो' कहा। 

एक्टर ने मनोज शर्मा को दिया श्रेय

एक्टर ने मनोज शर्मा के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वो मनोज शर्मा को अवॉर्ड थमाते नजर आ रहे हैं। दोनों उत्साहित दिख रहे हैं और दोनों के ही चेहरे पर हंसी है।  इस तस्वीर के कैप्शन में मनोज को टैक करते हुए विक्रांत मैसी ने असली हीरो लिखा है। इस हफ्ते की शुरुआत में अभिनेता ने फिल्मफेयर अवॉर्ड पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन्होंने '12वीं फेल' के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को भी धन्यवाद दिया और लिखा, 'हम घर पर हैं। अंत में!!! मेरे बचपन के सपने को हकीकत में बदलने के लिए विधु विनोद चोपड़ा, जी स्टूडियो और फिल्मफेयर को धन्यवाद।'

vikrant massey, Filmfare for best actor critics, ips manoj kumar sharma
Image Source : INSTAGRAMआपीएस मनोज शर्मा से मिले विक्रांत मैसी।

सिनेमाघरों में भी की शानदार कमाई

जहां '12वीं फेल' सिनेमाघरों में अपना ड्रीम रन एंजॉय कर रही है, वहीं ओटीटी रिलीज पर भी इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ, फिल्म ने अपनी क्षमता साबित कर दी है, जो इस पैमाने की फिल्म के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इसके साथ ही फिल्म की डिजिटल रिलीज की भी खूब चर्चा रही। इसी के चलते ये साल 2023 की आईएमडीबी रेटिंग में भी टॉप पर पहुंच गई। अब फिल्म ने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत लिया है। 

कुछ ऐसी है '12वीं फेल' की कहानी

सच्ची कहानी पर आधारित '12वीं फेल' उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से आगे निकल जाती है और लोगों को असफलता की स्थिति में हिम्मत न हारने और रि-स्टार्ट के लिए प्रोत्साहित करती है। आईपीएस मनोज शर्मा की कहानी पर आधारित विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखी जा सकती है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। 

ये भी पढ़ें: फरवरी में OTT पर लेगी फिल्मों की झड़ी, 'नन 2' दिखाएगी भूतिया खेल तो सुपरहीरो बढ़ाएंगे एक्शन का डोज

 अयोध्या के साथ अब टीवी पर भी लौटेंगे राम, आ रहा फिर से लोगों को भक्तिमय करने रामानंद सागर का 'रामायण'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन