1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The Kerala Story के मेकर्स को मिली धमकी पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया सुनकर कैसा हुआ था हाल

The Kerala Story के मेकर्स को मिली धमकी पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया सुनकर कैसा हुआ था हाल

 Published : May 16, 2023 05:41 pm IST,  Updated : May 16, 2023 05:41 pm IST

The Kerala Story Controversy: 'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अब उस समय को लेकर चुप्पी तोड़ी है जब फिल्म मेकर्स को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया है कि उस समय वह कैसा मेहसूस कर रही थीं।

The Kerala Story- India TV Hindi
The Kerala Story Image Source : INSTAGRAM

The Kerala Story Controversy: अदा शर्मा स्टारर 'द केरल स्टोरी' इन दिनों पूरे देश में छाई हुई है। फिल्म पहले विवादों के कारण सुर्खियों में रही और अब अपनी जबरदस्त कमाई के कारण चर्चा में है। फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। लेकिन जब फिल्म का ट्रेलर आया और लोगों ने विरोध शुरू किया तो हालात कुछ और ही थी। एक संगठन ने तो फिल्म के निर्माताओं को जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी। अब एक बातचीत में अदा शर्मा ने उस समय पर चुप्पी तोड़ी है जब मेकर्स को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया है कि वह उस समय कैसा महसूस कर रही थीं। 

काफी डरावना था यह सब 

आपको याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने यह खुलासा किया था कि कि फिल्म के क्रू मेंबर्स में से एक को एक अज्ञात शख्स से धमकी भरा संदेश मिला था। अब अदा शर्मा ने खुलासा किया कि फिल्म के निर्माता को जान से मारने की धमकी मिलना उनके लिए 'काफी डरावना' था। टाइम्स नाउ से हुई बातचीत में अदा ने कहा, "यह काफी डरावना था क्योंकि उन्हें "फांसी दिए जाने" के बारे में बातें हो रही थीं।

फैंस का प्यार कर रहा रक्षा 

इसके आगे अदा ने कहा, "धमकियां मिली थीं, हालांकि इसके बाद फिल्म को जबरदस्त प्यार मिला है। लेकिन धमकियां खुले आम मिल रही थीं। खुल्लमखुल्ला ऐसा होना होना डरावना है कि कोई मौत की धमकी दे दे। भले ही ये उसने गुस्से में कहा हो। यह काफी डरावना था। मुझे दुनिया भर से बहुत प्यार मिल रहा है, इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि मेरे चारों ओर एक अदृश्य चादर है, जो मेरी रक्षा कर रही है, इसलिए मैं सुरक्षित महसूस करती हूं।"

Abdu Rozik का गन के साथ वीडियो हुआ वायरल, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया बयान

Khatron Ke Khiladi 13: तुनिषा के निधन के बाद वापस काम पर लौटे Sheezan Khan, पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

अदा शर्मा का हुआ था रोड एक्सीडेंट

आपको बता दें कि हाल ही में अदा शर्मा और फिल्म की टीम ने करीमनगर में हिंदू एकता यात्रा में हिस्सा लेने के लिए साथ में सफर किया। इस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। हालांकि किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आई। इस एक्सीडेंट के बाद अदा ने पोस्ट लिखकर अपनी सेहत की जानकारी फैंस से शेयर की थी। 

Parineeti Chopra ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा को सौंपा बड़ा काम, शादी में निभाएंगी ये जिम्मेदारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन