1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिर्जापुर 3' लेकर आ रहे हैं कालीन भैया, फिल्म के फर्स्ट लुक ने मचाया इंटरनेट पर बवाल

'मिर्जापुर 3' लेकर आ रहे हैं कालीन भैया, फिल्म के फर्स्ट लुक ने मचाया इंटरनेट पर बवाल

 Published : Mar 19, 2024 09:31 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 09:31 pm IST

कालीन भैया और गुड्डू भैया जल्द ही फैंस के बीच अपना भौकाल दिखाने आ रहे हैं। पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का एलान हो गया है। इसके साथ फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।

Mirzapur 3 poster- India TV Hindi
'मिर्जापुर 3' लेकर आ रहे हैं कालीन भैया Image Source : X

'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। क्योंकि फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस के बीच इस वेब सीरीज को देखने की एक्साइमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म के पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस सीजन भी इस सीरिज में काफी धामका होने वाले है। क्या आपने देखा 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन का दमदार पहला लुक?

धमाकेदार है फिल्म का पोस्टर

दरअसल,19 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने कई वेब सीरीज को लेकर आधिकारिक घोषणा की है। इसमें 'मिर्जापुर 3' का नाम भी शामिल है।कालीन भैया,मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित 3 साल बाद एक बार फिर से फैंस के बीच भौकाल मचाने आ रहे हैं। 'मिर्जापुर सीजन 3' वेब सीरीज का मचअवेटेड फर्स्ट लुक पोस्टर इस बात का सबूत है कि इस सीजन भी खूब धमाका देखने को मिलने वाला है। कुर्सी में लगी आग ये बया कर रही है कि इस बार भी इसकी पावर को हासिल करने  के लिए खून-खराबा होगा। फिलहाल फिल्म के इस पोस्टर ने रिलीज होते ही फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर पहुंचा दिया है। फैंस की ये एक्साइटमेंट देखने के बाद इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि बीते दो सीजन की तरह ये सीजन भी जबरदस्त होने वाला है।

पहले दो सीजन भी रहे हिट 

बता दें कि 'मिर्जापुर' के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। दोनों ही सीजन को फैंस ने खूब पसंद किया था। दोनों सीजन के सक्सेस को देखते हुए ही फिल्म मेकर्स ने इसके तीसरे सीजन को लाने का प्लान बनाया। और फाइनली 4 साल के लंबे इंतजार के बाद 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है। बता दें कि इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी का कालीन भैया, अली फजल का गुड्डू पंडित, दिव्येन्दु का मुन्ना भैया और रसिका दुग्गल बीना त्रिपाठी के रोल में नजर आए थे। 

ये भी पढ़ें:

'कंगूवा' का टीजर देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे, खतरनाक अवतार में दिखे सूर्या-बॉबी देओल

सामंथा रुथ प्रभु इवेंट में जब छूने लगी करण जौहर के पैर, फिर क्या हुआ देखें वीडियो में

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन