1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Athiya Shetty And KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल को आशीर्वाद देने पहुंचे थे ये मेहमान, देखिए तस्वीरें

Athiya Shetty And KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल को आशीर्वाद देने पहुंचे थे ये मेहमान, देखिए तस्वीरें

 Published : Jan 23, 2023 06:55 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 06:55 pm IST

Athiya Shetty KL Rahul Wedding :चार साल डेटिंग के बाद सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी क्रिकेटर के एल राहुल से शादी कर रही हैं।

Athiya Shetty And KL Rahul - India TV Hindi
Athiya Shetty And KL Rahul

क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने आज शाम सवा चार बजे कृष्ण भजन अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम के साथ सात फेरे लिए। इसी बीच दोनों को आशीर्वाद देने के लिए कई मेहमान शामिल हुए थें। अथिया और केएल राहुल की शादी मुंबई में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर पर हुई।

indiatv
Image Source : INDIATVAthiya Shetty KL Rahul Wedding

indiatv
Image Source : INDIATVAthiya Shetty KL Rahul Wedding

Athiya Shetty And KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने कृष्ण के इस भजन पर लिए सात फेरे

टीम इंडिया के कई सितारे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होने के कारण शादी में नहीं आ रहे हैं, लेकिन केएल राहुल के क्रिकेटर दोस्त ईशांत शर्मा और वरुण एरोन मौजूद थे वहीं दूसरी तरफ दुल्हन के साथ कृष्णा श्रॉफ और डायना पेंटी भी मौजूद थे। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर संग कपल की शादी का हिस्सा बने। वही अर्जुन और अंशुला संगीत सेरेमनी में भी शामिल हुए थें। शादी में करीब 100 लोग शामिल हुए थे। अथिया और केएल राहुल की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से हुई है इसलिए अथिया लाल जोड़ों में नहीं बल्कि व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस में नजर आईं हैं।

indiatv
Image Source : INDIATVAthiya Shetty KL Rahul Wedding

indiatv
Image Source : INDIATVAthiya Shetty KL Rahul Wedding

Athiya Shetty और KL Rahul की शादी, वायरल हो रहीं ये तस्वीरें

कई बार अथिया को केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भी स्पॉट किया गया था। अथिया 2015 में फिल्म 'हीरो' में पहली बार नजर आईं थी। उनको फिल्म 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' में भी देखा गया था। रविवार की रात संगीत समारोह के लिए कई मशहूर हस्तियां ने शिरकत की थी। संगीत समारोह में घर वालों ने पठान के गाने 'बेशरम रंग' जैसे कई अन्य सॉन्ग में डांस किया। इसे दूर से ही सुना गया। साथ ही, रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील की पत्नी माना शेट्टी और अथिया के भाई अहान शेट्टी ने भी स्पेशल परफॉर्मेंस दी थी। केएल राहुल और अथिया पिछले कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं और अथिया को टीम इंडिया के कुछ दौरों पर क्रिकेटर के साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। बता दें अथिया बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। लवबर्ड्स ने पिछले साल अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था क्योंकि भारतीय क्रिकेटर ने अथिया और खुद की एक प्यारी सोशल मीडिया पोस्ट के साथ अपने जन्मदिन पर अपनी प्रेमिका को बधाई दी थी। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन