1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा पर चढ़ गया है राघव चड्ढा के प्यार का रंग, एयरपोर्ट पर होने वाले दूल्हे के नाम..

परिणीति चोपड़ा पर चढ़ गया है राघव चड्ढा के प्यार का रंग, एयरपोर्ट पर होने वाले दूल्हे के नाम..

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Sep 17, 2023 01:13 pm IST,  Updated : Sep 17, 2023 01:16 pm IST

हाल ही में परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरोपर्ट पर स्पाॅट किया गया। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा पहना था, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है। आप भी जानिए क्या है पूरा मामला।

parineeti chopra- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा पर चढ़ा राघव के प्यार का रंग Image Source : VIRAL BHAYANI

बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खासा चर्चा में हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल उदयपुर की होटल लीला में भव्य अंदाज में शादी करने जा रहे हैं। इसी बीच हाल ही में परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए रवाना हुई हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें कैप पहने भी देखा गया, जिसपर कुछ ऐसा लिखा था कि हर किसी का ध्यान वही जाकर टिक गया। 

परिणीति चोपड़ा पर चढ़ा राघव के प्यार का रंग

दरअसल, एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा डेनिम जींस, व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लू शर्ट और व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए नजर आई। हालांकि इसके साथ उन्होंने अपने लुक को कूल बनाने लिए कैप भी पहन रखा था। जिसपर उनके होने वाले दूल्हे राजा के नाम का पहला अक्षर यानि कि R लिखा हुआ था, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग बेहद मजेदार कंमेट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस दौरान परिणीति चोपड़ा बहुत खुश भी दिख रही थीं। उनके चेहरे पर दुल्हन बनने का निखार साफ दिखाई दे रहा था। नो-मेकअप लुक में भी उनके चेहरे पर बेशुमार चमक दिखाई दे रही थीं। बता दें कि परिणीति और राघव ने मई 2023 में सगाई की थी। अब 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं। 

इस दिन होगी परिणीति - राघव की शादी

परिणीति और राघव ने मई 2023 में सगाई की थी। अब 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, बारात 24 सितंबर को निकलेगी। इससे पहले पिछोला झील के बीच स्थित होटल ताज में राघव की सेहरा बंदी का कार्यक्रम होगा। इसके बाद ताज होटल से दुल्हन परिणीति को लेने के लिए राघव के साथ बारात निकलेगी। बारात नाव में होगी और पास के होटल लीला पहुंचेगी। इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि नावों की सजावट में मेवाड़ी परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी।

 

Prajakta Koli ने Vrishank Khanal से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया हैप्पी मोमेंट

Toronto Film Festival 2023 में सभी हसीनाओं पर भारी पड़ी Shehnaaz Gill, रेड कार्पेट पर अपनी हॉट अदाओं से सभी को किया किल

PM Modi Birthday Special: विवेक ओबेरॉय से लेकर रजत कपूर तक, बॉलीवुड के ये सेलेब्स पर्दे पर निभा चुके हैं पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन