1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चित्रांगदा सिंह ने 'बॉब बिस्वास' पर बनाई रील, हो रही है वायरल

चित्रांगदा सिंह ने 'बॉब बिस्वास' पर बनाई रील, हो रही है वायरल

 Published : Dec 18, 2021 08:27 am IST,  Updated : Dec 18, 2021 08:27 am IST

रील में चित्रांगदा सिंह को बॉब बिस्वास के आउटफिट में सिग्नेचर राउंड शेप्ड चश्मों के साथ दिखाया गया है। 

चित्रांगदा सिंह - India TV Hindi
चित्रांगदा सिंह  Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • रील में चित्रांगदा सिंह को बॉब बिस्वास के आउटफिट में सिग्नेचर राउंड शेप्ड चश्मों के साथ दिखाया गया है।
  • फिल्म में चित्रांगदा सिंह के दोनों ऑन-स्क्रीन बच्चों ने भी यह चैलेंज एक्सेप्ट किया है।

चित्रांगदा सिंह एक शौकीन सोशल मीडिया यूज़र हैं और उन्हें इंस्टाग्राम पर रील बनाना पसंद है। उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म बॉब बिस्वास के लोकप्रिय डायलॉग 'नोमोशकर..एक मिनट' पर एक रील पोस्ट किया है, जो निश्चित रूप से आपको खूब पसंद आएगा। बॉब बिस्वास के इस लोकप्रिय डायलॉग ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी और अब इस डायलॉग पर यशराज मुखाटे का गाना छाया हुआ है।

रील में चित्रांगदा सिंह को बॉब बिस्वास के आउटफिट में सिग्नेचर राउंड शेप्ड चश्मों के साथ दिखाया गया है। चित्रांगदा ने अपने पोस्ट में अभिषेक बच्चन को एक अच्छा सह-कलाकार होने, सुजॉय घोष द्वारा उन्हें मैरी का रोल देने और दिया द्वारा फिल्म को इतनी खूबसूरती से निर्देशित करने के लिए धन्यवाद दिया है।

फिल्म में उनके दोनों ऑन-स्क्रीन बच्चों ने भी यह चैलेंज एक्सेप्ट किया है।

ये भी पढ़ें-

कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के परिवार के लिए बनाया हलवा, शेयर की 'पहली रसोई' की तस्वीर

Bigg Boss 15: रश्मि देसाई ने उमर रियाज से कहा- आई लव यू

'ब्रह्मास्त्र' के मोशन पोस्टर लॉन्च के दौरान इमोशनल हुए रणबीर कपूर, कहा - आज मुझे पापा की बहुत याद आ रही है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन