1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Grammy Awards 2026: 90 की उम्र में दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड, जानें बौद्ध धर्म गुरु को क्यों मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार

Grammy Awards 2026: 90 की उम्र में दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड, जानें बौद्ध धर्म गुरु को क्यों मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 02, 2026 11:05 am IST,  Updated : Feb 02, 2026 11:05 am IST

Grammys Awards 2026: बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को 90 साल की उम्र में पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। अब सवाल ये रहा कि दलाई लामा का इस म्यूजिकल अवॉर्ड से क्या लेना देना है, जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

dalai lama- India TV Hindi
दलाई लामा। Image Source : PTI

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने अपने प्रेरणादायक और बहुआयामी जीवन में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ दिया है। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु ने 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह प्रतिष्ठित समारोह रविवार 1 फरवरी को आयोजित हुआ, जहां आध्यात्मिकता और पॉप कल्चर का एक अनोखा और अर्थपूर्ण संगम देखने को मिला। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड किस लिए और किस कैटेगरी मिला है, चलिए आपको बताते हैं।

क्यों और किस श्रेणी में मिला ग्रैमी

90 वर्षीय दलाई लामा को यह सम्मान उनके ऑडियो प्रोजेक्ट ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिस होलीनेस द दलाई लामा' के लिए मिला। उन्हें बेस्ट ऑडियोबुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग की कैटेगरी में यह अवॉर्ड दिया गया। यह अवॉर्ड ग्रैमी के प्री-टेलीकास्ट समारोह के दौरान घोषित किया गया, जिसे यूट्यूब पर लाइव-स्ट्रीम भी किया गया था। इस ऐलान के साथ ही यह पल इतिहास में दर्ज हो गया, क्योंकि यह पहली बार था जब किसी विश्व-प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु को इस श्रेणी में ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया। अब आपको साफ हो गया है कि लोग ये सवाल क्यों कर रहे थे कि दलाई लामा को अवॉर्ड किस श्रेणी में मिला, क्योंकि ग्रैमी म्यूजिकल अवॉर्ड है और दलाई लामा इस फील्ड से नहीं हैं। 

इस कैटेगरी में और नॉमिनेटेड लोग

इस कैटेगरी में मुकाबला बेहद कड़ा था। दलाई लामा ने ग्रैमी अवॉर्ड्स के होस्ट और मशहूर कॉमेडियन ट्रेवर नूह, अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट जस्टिस केतनजी ब्राउन जैक्सन और पॉप म्यूजिक ग्रुप मिली वैनिली के सदस्य फैब मोरवन जैसे नामचीन नॉमिनीज को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। यह जीत न केवल उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि शांति, करुणा और आत्मचिंतन जैसे विषय आज भी वैश्विक स्तर पर लोगों के दिलों को छूते हैं।

किसने दलाई लामा की जगह लिया ये अवॉर्ड

चूंकि दलाई लामा स्वयं इस समारोह में उपस्थित नहीं थे, इसलिए उनकी ओर से यह अवॉर्ड प्रसिद्ध सिंगर-सॉन्गराइटर रूफस वेनराइट ने स्वीकार किया, जो इस प्रोजेक्ट का भी हिस्सा रहे हैं। मंच पर आते ही उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'ठीक है, मैं जाहिर तौर पर दलाई लामा नहीं हूं,' जिस पर दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिक्रिया दी। अपने भाषण में रूफस वेनराइट ने आयोजकों का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है, जो ज्ञान, चिंतन और करुणा जैसे मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि दलाई लामा की शिक्षाएं ही इस एल्बम की आत्मा हैं और उनकी ओर से ग्रैमी अवॉर्ड प्राप्त करना उनके लिए गर्व का क्षण है।

इस म्यूजिकल कंपोजिशन के लिए मिला अवॉर्ड

‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिस होलीनेस द दलाई लामा’ एक अनोखा ऑडियो प्रोजेक्ट है, जिसमें बोले गए मेडिटेशन, दलाई लामा की शिक्षाएं और संगीत का खूबसूरत संयोजन देखने को मिलता है। इस एल्बम का संगीत हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत से प्रेरित है, जो श्रोता को शांति, आत्मनिरीक्षण और संतुलन की अनुभूति कराता है। यह प्रोजेक्ट न केवल आध्यात्मिक साधना का माध्यम है, बल्कि आधुनिक दुनिया में मानसिक शांति की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक सशक्त संदेश भी देता है।

ये भी पढ़ें: स्कूल से निकलते ही BPO में की नौकरी, फिर पलटी किस्मत, TV के बाद बना OTT का भी सुपरस्टार

7.8 IMDb रेटिंग फिर भी महा फ्लॉप, कमाई ने बनाया डिजास्टर, अब OTT पर हुई रिलीज, 24 घंटे के अंदर बनी सुपरहिट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन