1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की 'लाल सलाम' ने दूसरे दिन की इतनी कमाई, रवि तेजा की 'ईगल' को मिला वीकेंड का फायदा

रजनीकांत की 'लाल सलाम' ने दूसरे दिन की इतनी कमाई, रवि तेजा की 'ईगल' को मिला वीकेंड का फायदा

 Published : Feb 11, 2024 10:42 am IST,  Updated : Feb 11, 2024 10:42 am IST

रवि तेजा की 'ईगल' और रजनीकांत की 'लाल सलाम' 9 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। 'लाल सलाम' दूसरे दिन भी कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है। फिल्म 'ईगल' और 'लाल सलाम' के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है।

ravi teja film Eagle and rajinikanth lal salaam Box Office Collection Day 2- India TV Hindi
रजनीकांत की 'लाल सलाम' और रवि तेजा की 'ईगल' का कलेक्शन Image Source : X

 

रवि तेजा की 'ईगल' और रजनीकांत की 'लाल सलाम' सिनेमाघरों में 9 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। साउथ की दो पॉपुलर एक्टर की जबरदस्त फिल्में रिलीज हो गई है। फिल्म 'ईगल' और 'लाल सलाम' को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। साउथ की इन दो फिल्मों के अलावा फिल्म 'अनवेशप्पिन कांडेतम' भी रिलीज हुई थी, लेकिन इन तीनों साउथ की फिल्मों में रवि तेजा की 'ईगल' दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। रजनीकांत की 'लाल सलाम' दूसरी दिन भी कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। यहां जानें फिल्म 'ईगल' और 'लाल सलाम' का दूसरे दिन का बिजनेस...

'लाल सलाम' नहीं 'ईगल' ने मारी बाजी

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रवि तेजा की 'ईगल' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 6.1 करोड़ की कमाई कर धमाका कर दिया है। जबकि रजनीकांत की 'लाल सलाम' पहले दिन केवल 4.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। रजनीकांत के स्पेशल कैमियो वाली फिल्म 'लाल सलाम' ने दूसरे दिन 6.55 करोड़ कमा लिए हैं। रवि तेजा की 'ईगल' कमाई के मामले में भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। रवि तेजा की फिल्म 'ईगल' ने दो दिन में 10.95 करोड़ कमा लिए हैं। 

रवि तेजा की ईगल बजट

फिल्म 'ईगल' की कहानी एक कॉन्ट्रेक्ट किलर सहदेव वर्मा की है। फिल्म 'ईगल' कार्तिक गट्टमनेनी के डायरेक्शन और पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी है। फिल्म में काव्या थापर, अनुपमा परमेश्वरन, विनय राय, नवदीप और मधु भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि 'ईगल' सिर्फ तेलूगू और हिंदी भाषा में ही पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को अभी हिंदी में रिलीज नहीं किया गया है। रवि तेजा की 'ईगल' 80 करोड़ के बजट में बनी है। 

रजनीकांत की लाल सलाम

'लाल सलाम' की बात करें तो ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसे रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में हैं। वहीं रजनीकांत कैमियो में नजर आए हैं। रजनीकांत स्टारर फिल्म को तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म में विग्नेश, लिविंगस्टोन, सेंथिल, जीविता, के एस रविकुमार और थांबी रमैया भी दिखाई दिए हैं।

ये भी पढ़ें:

शाहिद कपूर-कृति सेनन की TBMAUJ का दूसरे दिन दिखा कमाल, कमाई में आया उछाल

कार्तिक आर्यन से मिलने पहुंचा जबरा फैन, साइकिल से किया 1000 किलोमीटर का सफर तय

रकुल प्रीत के घर शुरू हुई ग्रैंड वेडिंग की तैयारी, जैकी भगनानी संग शादी से पहले परिवार के साथ आईं नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन